24 घण्टे ऑनलाइन

इन चीजों से निखरेगा स्किन, इस तरह करें यूज

महिलाएं साफ-सुथरी त्वचा (Skin) पाना चाहती हैं। हालांकि, गर्मी में इस तरह की बेदाग स्किन के लिए स्किन की सही देखभाल करनी पड़ती है। अगर इस मौसम में स्किन को लेकर लापरवाही बरती जाए तो कई समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल,…

24GhanteOnline
July 18, 2026
2 min read
इन चीजों से निखरेगा स्किन, इस तरह करें यूज

महिलाएं साफ-सुथरी त्वचा (Skin) पाना चाहती हैं। हालांकि, गर्मी में इस तरह की बेदाग स्किन के लिए स्किन की सही देखभाल करनी पड़ती है। अगर इस मौसम में स्किन को लेकर लापरवाही बरती जाए तो कई समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, गर्मियों में लू या गर्म हवा से टैनिंग की दिक्कत हो सकती है। वहीं चेहरे पर हर समय पसीना आने की वजह से स्किन पर मुहांसे भी हो सकते हैं। ऐसे में आम की पत्तियां आपके काम आ सकती हैं। गर्मियों में बड़े शौक से खाए जाने वाले आम के पत्ते स्किन के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। इसका इस्तेमाल चेहरे पर कई तरीकों से किया जा सकता है। यहां सीखिए स्किन केयर (Skin Care) में कैसे शामिल करें आम के पत्ते।

फेस मास्क की तरह लगाएं


आम के पत्तों का इस्तेमाल चेहरे पर करने के लिए सबसे पहले 4-5 ताजे आम के पत्ते लें और थोड़े पानी के साथ मिलाकर उनका पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट में दही मिलाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।

टोनर की तरह लगाएं


आम के पत्तों का इस्तेमाल प्राकृतिक टोनर के रूप में कर सकते हैं। इसके लिए 4-5 ताजे आम के पत्ते लें और उन्हें 2-3 कप पानी में उबालें। अब पानी को छान लें और ठंडा करें। फिर दाग-धब्बों को कम करने के लिए इसे टोनर की तरह इस्तेमाल करें। इससे आपकी स्किन की रंगत में भी सुधार होगा।

पाउडर से बनाएं फेस पैक


आम के पत्तों का पाउडर बनाकर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आम के पत्तों को सुखाकर पीस लें और पाउडर बना लें। फिर पाउडर को दही या गुलाब जल के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…