24 घण्टे ऑनलाइन

स्वादिष्ट होने के साथ एनर्जी देता है मैंगो सैंडविच, मिनटों में हो जाता है तैयार

सादा आम खाने में जितना टेस्टी लगता है, इससे बनने वाली रेसिपी भी उतनी ही स्वादिष्ट होती हैं। आम तौर पर आम से आमरस बनाया जाता है लेकिन क्या आपने कभी मैंगो सैंडविच (Mango Sandwich) ट्राई किया है। आम की स्लाइस से तैयार होने…

24GhanteOnline
June 13, 2026
2 min read

सादा आम खाने में जितना टेस्टी लगता है, इससे बनने वाली रेसिपी भी उतनी ही स्वादिष्ट होती हैं। आम तौर पर आम से आमरस बनाया जाता है लेकिन क्या आपने कभी मैंगो सैंडविच (Mango Sandwich) ट्राई किया है। आम की स्लाइस से तैयार होने वाला ये सैंडविच न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि शरीर में एनर्जी बढ़ाने का काम भी करता है। इसका स्वाद बड़ों के साथ बच्चों को भी काफी पसंद आएगा। यह बनाने के लिए ब्रेड स्लाइस के साथ ही आम की स्लाइस का इस्तेमाल किया जाता है। इसे बनाना काफी आसान है और ये कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है। इसे नाश्ते में या दिन में स्नैक्स के तौर पर खाया जा सकता है।

मैंगो सैंडविच (Mango Sandwich) बनाने की सामग्री


आम (स्लाइस में कटा) – 1
ब्रेड स्लाइस – 4
काली मिर्च – 1 चुटकी
नमक – स्वादानुसार
बटर – 1 टेबल स्पून

मैंगो सैंडविच (Mango Sandwich) बनाने की विधि


- सबसे पहले आम लें और उसे धोकर उसकी स्लाइस कर लें। इन्हें एक बाउल में निकालकर अलग रख दें।
- अब ब्रेड स्लाइस लें और उन्हें किसी समतल जगह पर रखकर उसके चारों ओर के किनारों को छुरी की सहायता से काटकर अलग कर दें।
- आप चाहें तो इन्हें बिना काटे भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अब ब्रेड स्लाइस को किसी समतल जगह पर रखकर छुरी की सहायता से उन पर चारों ओर हल्का-हल्का बटर लगाएं।
- जब ब्रेड पर चारों ओर अच्छी तरह से बटर लग जाए उसके बाद उस पर कटे हुए आम की स्लाइस रख दें और काली मिर्च छिड़क दें।
- इसके बाद नमक छिड़ककर ऊपर से दूसरी ब्रेड स्लाइस को रखकर सैंडविच (Mango Sandwich) को बंद कर दें।
- फिर सैंडविच को बीच में या हाइगोनल काटकर एक प्लेट में रख दें। तैयार है मैंगो सैंडविच (Mango Sandwich) ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…