24 घण्टे ऑनलाइन

खाने में बड़ी स्वादिष्ट होती है ये डिश, आपके खाने में लगा देगी चार चांद

कढ़ी (Kadhi) कई चीजों की बनती है। यह अपने खास स्वाद के कारण पहचानी जाती है। अगर आप दाल और सब्जियों से उकता गए हैं तो मंगोड़ी की कढ़ी (Mangodi Kadhi) पर भरोसा जताकर देखें। यह आपकी अपेक्षाओं पर पूरी तरह से खरी उतरेगी। इसे जो…

24GhanteOnline
May 31, 2026
2 min read

कढ़ी (Kadhi) कई चीजों की बनती है। यह अपने खास स्वाद के कारण पहचानी जाती है। अगर आप दाल और सब्जियों से उकता गए हैं तो मंगोड़ी की कढ़ी (Mangodi Kadhi) पर भरोसा जताकर देखें। यह आपकी अपेक्षाओं पर पूरी तरह से खरी उतरेगी। इसे जो कोई खाएगा वो इसके जायके में खो जाएगा। यह जहां खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है, वहीं इसे बनाना भी बेहद आसान है। मिनटों में तैयार होने वाली यह डिश आपके खाने में चार चांद लगा देगी। इसे रोटी के अलावा चावल से भी खा सकते हैं। इसका जायका सभी के साथ अच्छा लगता है।

मंगोड़ी की कढ़ी (Mangodi Kadhi) बनाने की सामग्री


बेसन -1 कप
मंगोड़ी तली हुई – 1 कप
दही – 2 कप
तेल – 3 टेबल स्पून
हींग – 1-2 पिंच
राई - आधा छोटी चम्मच
जीरा – आधा छोटी चम्मच
मैथी दाना – आधा छोटी चम्मच
अदरक लहसुन प्याज का पेस्ट
हल्दी पाउडर – आधा छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - 2 छोटे चम्मच
हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
नमक – स्वादानुसार

मंगोड़ी की कढ़ी (Mangodi Kadhi) बनाने की विधि


- सबसे पहले बेसन को अच्छे से छान लें। अब गहरे बर्तन में दही मथ लें और बेसन में दही को मिलाकर इसे अच्छी तरह मिला लें, ताकि इसमें गुठलियां बाकी न रहें।
- अब बेसन और दही के घोल को एक गहरे बर्तन में निकालकर इसमें 7-8 कप पानी मिला लें।
- अब आंच पर कड़ाही में तेल चढ़ाएं। गरम होने पर इसमें राई, जीरा, हींग और मेथी डालकर तड़का लगाएं।
- इसके बाद इसमें हल्दी, धनिया, मिर्च पाउडर व अदरक, लहसुन, प्याज का पेस्ट डालें।
- पहले से भूनी हई मूंग दाल की मंगोड़ी भी इसमें डालें और ऊपर से डेढ़ कप पानी डालकर मद्धम आंच पर तब तक पकाएं जब तक मंगोड़ी मुलायम न हो जाएं।
- इसके बाद इसमें कढ़ी के लिए तैयार किया गया बेसन और दही का घोल डालकर उबाल आने तक लगातार चलाएं।
- फिर इसमें नमक डालें और चलाएं। आंच कम करके कढ़ी को 10 से 15 मिनट तक आराम से पकने दें।
- बीच-बीच में कढ़ी को चमचे से चलाते रहें। जब कढ़ी के ऊपर बेसन की मलाई जैसे परत दिखाई देने लगे तो समझ जाएं कि तैयार है मंगोड़ी की कढ़ी (Mangodi Kadhi)।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…