चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इस ऑलराउंडर क्रिकेटर ने लिया सन्यास, बताई ये वजह
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में सेलेक्शन हो चुका था। वो 19 फरवरी से शुरू होने जा रहे ICC के टूर्नामेंट में खेलने वाला था। फिर अचानक क्या हुआ कि उसने संन्यास का ऐलान कर दिया। हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया के स्टार…
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में सेलेक्शन हो चुका था। वो 19 फरवरी से शुरू होने जा रहे ICC के टूर्नामेंट में खेलने वाला था। फिर अचानक क्या हुआ कि उसने संन्यास का ऐलान कर दिया। हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) की, जिन्होंने वनडे क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर सबको चौंका दिया है। स्टोइनिस ने तत्काल प्रभाव से वनडे से संन्यास लिया है। सवाल है ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर के इस बड़े फैसले की वजह क्या रही?
वनडे क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान करते हुए T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने की अपनी स्थिति को स्टोइनिस (Marcus Stoinis) ने अच्छे से साफ किया है। उन्होंने बताया कि वो T20 मैचों के लिए उपलब्ध होंगे। मतलब ये कि उनका संन्यास सिर्फ वनडे क्रिकेट से हैं।
स्टोइनिस (Marcus Stoinis) ने बताई संन्यास की वजह
वनडे से संन्यास का ऐलान करते हुए मार्कस स्टोइनिस ने कहा कि ये आसान फैसला नहीं था। लेकिन मुझे लगा कि मेरे लिए ये सही वक्त है वनडे क्रिकेट से अलग होकर करियर में कुछ नया करने का। स्टोइनिंस ने कहा कि उनका फोकस अब सिर्फ और सिर्फ क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट पर रहने वाला है।।
मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) का वनडे करियर
वनडे क्रिकेट में ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस के प्रदर्शन का ग्राफ देखें तो उनकी अहम भूमिका नजर आती है। स्टोइनिस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 71 वनडे खेले हैं, जिसमें 1 शतक और 6 अर्धशतक के साथ 1495 रन बनाए हैं। वहीं इतने ही मैचों में गेंद से उन्होंने 48 विकेट चटकाए हैं।
चुनाव आयोग मर चुका है, सफेद कपड़ा भेजना पड़ेगा…, उपचुनाव के बाद अखिलेश का तीखा हमला
ऑलराउंडर स्टोइनिस का वनडे करियर इंग्लैंड के खिलाफ अगस्त 2015 में कार्डिफ से शुरू हुआ था। उन्होंने अपना आखिरी मैच होबार्ट में पाकिस्तान के खिलाफ नवंबर 2024 में खेला था।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…
सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा
जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…
एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…
Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…
