उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया प्रोत्साहन, मैरी कॉम ने प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री से की मुलाकात
देहरादून। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से गुरुवार को ओलंपिक पदक विजेता, विश्व विख्यात बॉक्सर एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य मैरी कॉम (Mary Kom) ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य में खेलों के विकास तथा युवा…
देहरादून। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से गुरुवार को ओलंपिक पदक विजेता, विश्व विख्यात बॉक्सर एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य मैरी कॉम (Mary Kom) ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य में खेलों के विकास तथा युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में कॉर्पोरेट एवं गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से खेल क्षेत्र में युवाओं की प्रतिभाओं को निखारने, उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही खेल अवसंरचना, प्रशिक्षण सुविधाओं और प्रतिभावान खिलाड़ियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के उपायों पर भी चर्चा हुई।
प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप राज्य सरकार युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं, आधुनिक प्रशिक्षण और पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराकर उत्तराखंड में खेल संस्कृति को और अधिक सशक्त बनाया जा रहा है।
बैठक में इस बात पर भी विचार किया गया कि विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर उन्हें राष्ट्रीय एवं वैश्विक मंचों तक पहुंचाने के लिए प्रभावी तंत्र विकसित किया जाए।
इस अवसर पर सचिव रणवीर सिंह, खेल निदेशक दीप्ती सिंह तथा मुख्यमंत्री के अपर सचिव मनमोहन मैनाली सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…
13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर
देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…
ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति
देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…
उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…
