मस्कारा लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान
आंखें बिना कुछ कहें बहुत कुछ बयां कर जाती हैं, इसलिए इनका खूबसूरत दिखना भी बहुत जरूरी है। आकर्षक आंखें हमारे चेहरे को खूबसूरती को और बढ़ा देती हैं। अक्सर महिलाएं आंखों का मेकअप करने के लिए काजल और आई लाइनर का इस्तेमाल…
आंखें बिना कुछ कहें बहुत कुछ बयां कर जाती हैं, इसलिए इनका खूबसूरत दिखना भी बहुत जरूरी है। आकर्षक आंखें हमारे चेहरे को खूबसूरती को और बढ़ा देती हैं। अक्सर महिलाएं आंखों का मेकअप करने के लिए काजल और आई लाइनर का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन आजकल मस्कारा (Mascara) भी आई मेकअप का एक अहम हिस्सा बना गया हैं जो आंखों को परफेक्ट लुक देने का काम करता हैं। इसका सही तरीके से प्रयोग किया जाए तो यह सबकी नजर आपकी ओर खींच सकता है। लेकिन आपको यह पता होना जरूरी हैं कि कई बार लोग मस्कारा लगाते वक्त गलतियां कर बैठते हैं और अपने पूरे मेकअप को बर्बाद कर लेते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको मस्कारे (Mascara) से जुड़ी कुछ जरूरी बातों की जानकारी देने जा रहे हैं ताकि आपके लुक में निखार आएं। आइये जानते हैं इनके बारे में...
सावधानी से चुनें मस्कारा (Mascara)
सबसे पहले अपनी लैशेज के अनुसार ही मस्कारे (Mascara) का चयन करें। यदि आपकी छोटी पलकें हैं तो आप एसेंशियल ऑयल से समृद्ध मस्कारे का चयन करें और यदि आपकी पलके घनी नहीं हैं तो आपको वॉल्यूम मस्कारे का चयन करना चाहिए। अगर आपको बहुत पसीना आता है तो आपको वाटरप्रूफ मस्कारा लगाना चाहिए। हमेशा स्मज फ्री मस्कारा ही इस्तेमाल करें। यह स्मज फ्री मसकारा आंखों के आस-पास फैलता नहीं है। यह मार्केट में आसानी से मिल जाता है। इसके अलावा स्मज फ्री मस्कारा यूज करने से आपकी पलकें और हेवी दिखाई देने लगती हैं।
पाउडर का करें इस्तेमाल
मस्कारा को फैलने से बचाने के लिए और अच्छी तरह से पलकों पर अप्लाई करने के लिए सबसे पहले अपनी लैशेज पर बेबी पाउडर या लूज पाउडर लगा लें। पाउडर लगाते समय ध्यान रखें कि पाउडर आंखों में न गिर जाए। पाउडर को पलकों पर अप्लाई करने से वे अलग-अलग हो जाती हैं। इससे ये घनी दिखने लगती हैं। इन घनी पलकों पर आप मस्कारा ध्यान से लगाएंगे तो यह सेट हो जाता है। इससे मस्कारा फैलता भी नहीं है।
प्राइमर लगाएं
आई मेकअप के लिए सबसे पहले क्लींजिंग मिल्क से आंखों के ऊपर और आस-पास की स्किन को कॉटन पैड से क्लीन करें, ताकि यदि पहले का कोई मेकअप हो तो वो साफ़ हो जाए। फिर आंखों पर मॉइस्चराइज़र लगाएं और इसके बाद प्राइमर लगाएं। प्राइमर आई मेकअप के लिए बेस का काम करता है, इससे मेकअप ज़्यादा समय तक टिका रहता है। यह स्किन को ब्राइट इफ़ेक्ट देता है, जिससे मेकअप उभर कर आता है।
टॉप लैशेज़ पर मस्कारा (Mascara) अप्लाई करना
क्या आप भी टॉप लैशेज पर मस्कारा लगाती है। यह एक बहुत ही सामान्य गलती होती है जो अक्सर सभी लोग करते हैं। इससे ऊपरी पलक स्मज हो जाती है इसीलिए हमेशा लोअर लैश से शुरुआत करनी चाहिए। ऊपरी पलक पर मस्कारा लगाते वक्त सीधे आंख की ओर देखें और वेंड को लैशेज के बेस पर रखें। अब जीग जैग मोशन में अपनी पलकों को घुमाएं इससे आपकी पलकों को कर्ल इफेक्ट मिलेगा।
ना करें जल्दबाजी
पलकों पर मस्कारा (Mascara) अप्लाई करने के बाद इसे अच्छी तरह से सूखने दें। फिर इन पर ब्रो जेल लगा लें। इस जेल को लगाने से मस्कारा पलकों पर अच्छी तरह से सेट हो जाता है। इसके बाद मस्कारा फैलने की आशंका बहुत कम हो जाती है। ब्रो जेल को अच्छी तरह से सूखने के लिए टाइम दें। इस दौरान पलकों को बिल्कुल टच न करें।
हमेशा ना करें एक ही मस्कारे (Mascara) का इस्तेमाल
क्या आप जानते हैं मस्कारा भी अलग-अलग प्रकार के होते हैं कुछ मस्कारा का काम आइब्रो को वॉल्यूम और थिकनेस देने का होता है। वहीं कई मस्कारा आइब्रो को कर्ल लुक देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसीलिए आपको हमेशा एक ही मसकारे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसलिए अपने पास कम से कम दो-तीन मस्कारा जरूर रखें। इससे आपका आई मेकअप अफेक्ट करता है।
मस्कारा (Mascara) हटाने का सही तरीका
क्या आप भी मस्कारा हटाते वक्त आईलैशेस को खींचते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो इसके कारण आपकी पलकें टूट सकती है। यह मस्कारा हटाने का तरीका बिल्कुल ही गलत होता है। मस्कारा हटाने के लिए आपको किसी मेकअप रिमूवर का ही इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप चाहे तो नेचुरल चीज जैसे कोकोनट ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
