24 घण्टे ऑनलाइन

पलकों की सुंदरता बढ़ाते हैं मस्कारा, ऐसे लगाए

आंखों की खूबसूरती से चहरे की सुन्दरता में इजाफा होता हैं और आंखों को आकर्षक बनाने में पलकों की खूबसूरती बहुत मायने रखती हैं। इसके लिए मेकअप की मदद ली जाती हैं जिसमें मसकारे का इस्तेमाल किया जाता हैं। लेकिन सही लुक के…

24GhanteOnline
March 4, 2025
4 min read

आंखों की खूबसूरती से चहरे की सुन्दरता में इजाफा होता हैं और आंखों को आकर्षक बनाने में पलकों की खूबसूरती बहुत मायने रखती हैं। इसके लिए मेकअप की मदद ली जाती हैं जिसमें मसकारे का इस्तेमाल किया जाता हैं। लेकिन सही लुक के लिए जानना जरूरी है की मसकारा (Mascara ) कैसे लगाया जाए। बिना जानकारी के इसका इस्तेमाल आपका पूरा लुक खराब कर सकता है। ऐसे में आज हम आपको मसकारा (Mascara ) लगाने का परफेक्ट तरीका बताने जा रहे हैं जो पलकों की सुंदरता बढ़ाने के साथ ही चहरे की खूबसूरती को बढ़ाएगा।

मस्कारा (Mascara ) का चयन

आजकल मार्केट में कई तरह के मस्कारा उपलब्ध हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि एक ही तरह का मस्कारा हर किसी पर अच्छा लगें। आंखों की पलकों की भिन्नता के साथ ही मस्कारा भी अलग-अलग तरीके का पाया जाता है। जिन लोगों की पलकें छोटी हैं उन्हें एसेंशियल ऑयल से समृद्ध मस्कारा लगाना चाहिए। यदि पलकों में पसीना आता है, तो वाटरप्रूफ मस्कारा लगाएं। आंखों की पलकों में वॉल्यूम बढ़ाने के लिए ऐसे मस्कारा का चयन करें जिसका ब्रश चौड़ा हो।

मस्कारे (Mascara ) के रंग का चयन

मस्कारे के अलग-अलग प्रकार के साथ ही इसके रंगों में भी विभिन्नता पाई जाती है। वैसे तो ज्यादातर महिलाएं काला या भूरा मस्कारा लगाना पसंद करती हैं। लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसे मसकारे उपलब्ध है जिन्हें लगाकर आप अपनी आंखों की सुंदरता बढ़ा सकती हैं। ध्यान रहे जिन लोगों की आंखें छोटी होती हैं, उन्हें काला मस्कारा और काला आई लाइनर साथ लगाने से बचना चाहिए। आप इसकी जगह किसी अन्य रंग का मस्कारा अप्लाई कर सकते हैं।

मॉइश्चराइजर लगाएं

अगर आप रोजाना मस्कारा लगाती हैं, तो इसे लगाने से पहले मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। ऐसा करने से आपके आईलैशेज को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचता।

मस्कारा (Mascara ) लगाएं

आई मेकअप पूरा करने के बाद अब आंखों में मस्कारा लगाने की बारी है। इसे लगाने के लिए ऊपर की ओर देखें और मस्कारे को आंखों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं। ध्यान रखें कि आपको जड़ों में ज्यादा मस्कारा लगाना है और सिरों में कम मस्कारा का इस्तेमाल करना है।

निचली पलकों में मस्कारा (Mascara ) लगाएं

ऊपरी पलकों में मस्कारा लगाने के साथ ही निचली पलकों में भी मस्कारा लगाना जरूरी है। लेकिन अगर आपकी आंखों में डाक सर्कल्स हैं तो आप इस स्टेप को स्किप कर सकते हैं। निचली पलकों में मस्कारा लगाने के लिए हमेशा पतले ब्रश का इस्तेमाल करें।

डबल कोट जरूर करें

मस्कारा कभी भी एक स्ट्रोक में नहीं लगाया जाता। इसे लगाने के लिए डबल कोट करना जरूरी होती है। अगर आपकी पलकें बहुत कम है या छोटी हैं, तो कम से कम दो से तीन कोट जरूर लगाएं। जबकि बड़ी पलकों में एक से दो कोट काफी है। ध्यान रहे, जब एक कोट सूख जाएं तभी दूसरा कोट लगाएं।

मस्कारा (Mascara ) लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान

- अगर आप पहली बार मस्कारा लगा रहे हैं और आपके हाथ कांप रहे हैं, तो इसे रोकने के लिए किसी मेज पर अपनी कोहनी को टिका दें। फिर मस्कारा अप्लाई करें।
- अपने आईलैशेज को लंबा दिखाने के लिए मस्कारा लगाने से पहले पलकों में बेबी पाउडर लगा लें। फिर बेबी पाउडर के ऊपर मस्कारा लगाएं। ऐसा करने से आपकी पलकें मोटी और लंबी दिखाई देंगी।
- यदि आंखों में डार्क सर्कल्स हो तो कभी भी नीचे की पलकों में मस्कारा ना लगाएं। नीचे की पलकों में मस्कारा लगाने से आपके डार्क सर्कल्स और भी ज्यादा गहरे नजर आते हैं।
- रोजाना मस्कारा लगाने के साथ इसे साफ करना भी जरूरी होता है। आप मेकअप रिमूवर की मदद से मस्कारा रोजाना साफ करें। इसके अलावा आप नारियल के तेल की मदद से भी मस्कारा को निकाल सकती हैं। ऐसा करने से रोजाना मस्कारा लगाने के बावजूद आपकी पलकें डैमेज नहीं होती।
- बात जब आंखों की हो तो कभी भी मेकअप प्रोडक्ट की क्वालिटी से समझौता न करें। क्योंकि हानिकारक मेकअप प्रोडक्ट्स आपकी आंखों को खराब कर सकते हैं इसीलिए हमेशा अच्छे ब्रांड का मस्कारा लगाएं।
- आंखों में किसी भी प्रकार की एलर्जी होने पर कभी मस्कारा ना लगाएं।
- अगर आप कांटेक्ट लेंस पहनने वाले हैं तो इसे पहनने के बाद ही मस्कारा लगाएं। नहीं तो आपका मस्कारा फैल सकता है।
- अगर आपकी आंखों की पलकों में पसीना आता है तो वाटरप्रूफ मस्कारा लगाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…