24 घण्टे ऑनलाइन

केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत

राजस्थान के भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री (Chemical Factory) में तेज धमाका हुआ और भीषण आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू का प्रयास शुरू किया। हालांकि, जब तक वो आग बुझा पाते लोग…

24GhanteOnline
February 16, 2026
2 min read
केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत

राजस्थान के भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री (Chemical Factory) में तेज धमाका हुआ और भीषण आग लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू का प्रयास शुरू किया। हालांकि, जब तक वो आग बुझा पाते

लोग इस हादसे की चपेट में आ चुके थे। दमकल के कर्मचारी समय रहते लोगों को बचाने में विफल रहे और इस आग में 8 लोग जिंदा जल गए।

जानकारी के मुताबिक, केमिकल्स की मौजूदगी के कारण आग बहुत तेजी से फैली थी। सोमवार की सुबह औद्योगिक क्षेत्र खुशखेड़ा में मौजूद एक फैक्ट्री (Chemical Factory) में एक के बाद एक तेज धमाके हुए। देखते ही देखते फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।

औद्योगिक क्षेत्र खुशखेड़ा में G-1, 118 का इलाका कई महीनों से बंद था। आग यहीं लगी। फैक्ट्री (Chemical Factory) में बड़ी मात्रा में गत्तों का स्टॉक पड़ा था। इसी जगह पर 3 से 4 बार तेज धमाके हुए, जिसके बाद आग फैल गई। अंदेशा है कि गैस सलेंडर फटने से तेज धमाके हुए और वहां मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

सोमवार की सुबह फैक्ट्री में धमाके की आवाज के साथ ही चीख-पुकार मच गई। अचानक पूरा इलाका धधकती आग की चपेट में आ चुका था। जानकारी के मुताबिक, घटना के दौरान वहां करीब 25 मजदूर थे।

धमाके के बाद इसमें से कुछ बाहर निकलने में सफल रहे, वहीं 8 लोग अंदर ही फंस गए और आग की चपेट में आ गए।आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बनते थे पटाखे


बताया जा रहा है कि केमिकल फैक्ट्री में केमिकल के साथ पटाखे भी बनाए जाते थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को गस्त के दौरान पूरी घटना का पता चला। उसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अभी भी फैक्ट्री में एक मजदूर के फंसने की खबर है, जिसका रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…