24 घण्टे ऑनलाइन

जिलाधिकारी ने कीचड़ भरे एवं ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर चलकर किया सोलानी तटबन्ध का स्थलीय निरीक्षण

हरिद्वार/लक्सर: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित (Mayur Dixit) ने मंगलवार को जनपद के दूरस्थ क्षेत्र ढ़ाढ़ेरी पहुॅचकर सोलानी नदी तटबन्ध क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी (Mayur Dixit) ने प्रशासनिक अमले के साथ मंगलवार की…

24GhanteOnline
July 2, 2025
1 min read

हरिद्वार/लक्सर:  जिलाधिकारी मयूर दीक्षित (Mayur Dixit) ने मंगलवार को जनपद के दूरस्थ क्षेत्र ढ़ाढ़ेरी पहुॅचकर सोलानी नदी तटबन्ध क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी (Mayur Dixit) ने प्रशासनिक अमले के साथ मंगलवार की दोपहर कीचड़ भरे, ऊबड़-खाबड़ व कटीली झाड़ियों वाले रास्तों पर लगभग 01 किमी पैदल चलकर ढ़ाढ़ेरी-कुआंखेड़ा के मध्य बने सोलानी नदी तटबन्ध का स्थलीय निरीक्षण किया।

उन्होंने (Mayur Dixit) तटबन्ध की महत्ता को ध्यान में रखते हुए सिंचाई विभाग के अभियन्ता को तत्काल स्टीमेट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी (Mayur Dixit) ने निर्देश दिये कि स्टीमेंट तत्काल प्रस्तुत करने के साथ ही कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाये ताकि संभावित खतरे को नगण्य किया जा सके।

अधिशासी अभियंता सिंचाई ओम जी गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नदी का ढ़ाल कम होने तथा नदी के बहाव प्रकृति के कारण पानी भूकटाव करते हुए तटबन्ध को प्रभावित कर सकता है। इस दौरान ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा भी नदी के बहाव, नदी से भूकटाव सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी।

इस दौरान उप जिलाधिकारी सौरभ असवाल, सीओ लक्सर नताशा सिंह, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई ओम जी गुप्ता, प्रधान राजपाल सिंह सहित ग्रामीण शिव कुमार, नकली सिंह, चरण सिंह, चन्द्रपाल, राजेश शर्मा, शेषपाल, ओमपाल आदि उपस्थित थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…