24 घण्टे ऑनलाइन

उत्तराखंड के 500 नर्सेज और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य

देहरादून। उत्तराखंड में नर्सिंग शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, अस्पतालों को दक्ष मेडिकल मानव संसाधन उपलब्ध कराने और प्रशिक्षित युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में राज्य सरकार ने प्रयास तेज…

24GhanteOnline
October 23, 2026
4 min read
उत्तराखंड के 500 नर्सेज और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य

देहरादून। उत्तराखंड में नर्सिंग शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, अस्पतालों को दक्ष मेडिकल मानव संसाधन उपलब्ध कराने और प्रशिक्षित युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में राज्य सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में निजी विश्वविद्यालयों में नर्सिंग पाठ्यक्रमों के संचालन के संबंध में गठित उच्च अधिकार प्राप्त समिति (एम्पावर्ड समिति) की बैठक में इन विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य सचिव ने वित्तीय वर्ष 2027-28 में 500 नर्सेज एवं वार्ड बॉय को विदेशों में रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए संबंधित अधिकारियों को ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही निजी विश्वविद्यालयों में नर्सिंग पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए निर्धारित मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

निजी विश्वविद्यालयों के पांच आवेदन योग्य

बैठक में अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया कि निजी विश्वविद्यालयों में नर्सिंग पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए प्रारंभिक चरण में कुल 73 आवेदन प्राप्त हुए थे। आवेदनों की जांच के बाद छह आवेदन समिति के समक्ष विचार के लिए योग्य पाए गए।

समिति ने इन छह आवेदनों में से पांच को नर्सिंग पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए योग्य पाया। वहीं, एक आवेदन को आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव ने कहा कि नर्सिंग शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए शैक्षणिक सुविधाओं, आधारभूत ढांचे और अन्य निर्धारित मानकों का प्रभावी ढंग से पालन कराया जाना आवश्यक है।

नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ का बनेगा डाटा बैंक

प्रदेश में मेडिकल मानव संसाधनों की उपलब्धता और आवश्यकता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए मुख्य सचिव ने नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ का व्यवस्थित डाटा बैंक तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बड़े मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कर्मियों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, विशेषज्ञता और कौशल से संबंधित जानकारी संकलित की जाए। इससे स्वास्थ्य संस्थानों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों से स्वास्थ्य सेवाओं की वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं का आकलन कर प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने को भी कहा।

पश्चिम एशिया और यूरोप में रोजगार की संभावनाएं तलाशने के निर्देश

नर्सिंग एवं पैरामेडिकल क्षेत्र में प्रशिक्षित युवाओं को विदेशों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मुख्य सचिव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध अवसरों का अध्ययन करने के निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम एशिया, पश्चिमी यूरोप, एस्टोनिया और खाड़ी देशों में रोजगार की संभावनाओं को प्राथमिकता के आधार पर तलाशने को कहा।

इसके लिए संबंधित देशों में मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ की मांग, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, भाषा दक्षता, प्रशिक्षण और पात्रता संबंधी शर्तों का अध्ययन किया जाएगा।

मुख्य सचिव ने कहा कि विदेशों में रोजगार के इच्छुक युवाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण एवं कौशल विकास की व्यवस्थाओं पर काम किया जाए, ताकि उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें।

अस्पतालों में दक्ष और विशेषज्ञ मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता पर जोर

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने प्रदेश के अस्पतालों में जरूरत के अनुरूप दक्ष, प्रशिक्षित और विशेषज्ञ मेडिकल मानव संसाधन उपलब्ध कराने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों की आवश्यकताओं का आकलन कर नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता, विशेषज्ञता और कौशल में सुधार के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित किए जाएं।

उन्होंने निजी अस्पतालों में प्रति बेड निर्धारित मानकों के अनुसार नर्सिंग स्टाफ और वार्ड बॉय की तैनाती सुनिश्चित कराने पर भी जोर दिया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मानव संसाधन से जुड़े मानकों का सख्ती से पालन कराया जाए, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में सुधार हो सके।

बैठक में सचिव विनय शंकर, अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे, रोहित मीणा, नवनीत पांडेय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…