24 घण्टे ऑनलाइन

ईरान जाएंगी महबूबा मुफ्ती, अयातुल्ला खामेनेई को देंगी श्रद्धांजलि

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए तेहरान जाएंगी। ईरान के सर्वोच्च…

24GhanteOnline
July 2, 2026
2 min read

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए तेहरान जाएंगी।

ईरान के सर्वोच्च नेता के कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग के निदेशक मोहसीन कुम्मी ने महबूबा को भारत की विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया है।

पीडीपी अध्यक्ष ने कहा, "ईरान से यह निमंत्रण प्राप्त करना मेरे लिए अत्यंत सम्मान की बात है और जीवन में एक बार मिलने वाला अवसर है। मैं सर्वोच्च नेता को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए वहां जाऊंगी।"

निमंत्रण पत्र में कहा गया है, "ग्रैंड आयतुल्लाह सैयद अली खामेनेई का 28 फरवरी को कत्ल कर दिया गया था और राष्ट्रीय शोक की अवधि और इस्लामी गणराज्य के प्रोटोकॉल के अनुसार 3 से 6 जुलाई तक तेहरान में राजकीय अंतिम संस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा।"

महबूबा को संबोधित पत्र में लिखा है, "ईरान और भारत गणराज्य के बीच मौजूद गहरे ऐतिहासिक और रणनीतिक संबंधों को देखते हुए भारतीय राष्ट्र के एक विशिष्ट अतिथि के रूप में आपको इस समारोह में आमंत्रित करना मेरे लिए अत्यंत सम्मान की बात है। आपकी उपस्थिति हमारी दो महान प्राचीन सभ्यताओं के बीच गहरी मित्रता और आपसी सम्मान का प्रमाण होगी।"

कार्यक्रम के अनुसार नेता को अंतिम विदाई 3 जुलाई को तेहरान के इमाम खुमैनी ग्रैंड मोसल्ला कॉम्प्लेक्स में दी जाएगी जिसके बाद अगले दिन श्रद्धांजलि सभा और 6 जुलाई को अंतिम संस्कार जुलूस निकाला जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर निधि राजदान के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए इस बात की आधिकारिक…

IAS प्रिंस कुमार को मिली नई कमान, अमरनाथ श्राइन बोर्ड में नियुक्ति

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी प्रिंस कुमार(IAS Prince Kumar) को नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Additional CEO)…

बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

बडगाम। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात बडगाम जिले के गुरवटकालान इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया। उसकी पहचान सुलेमान शाह उर्फ मूसा के रूप…

श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया यात्रियों से भरा इंडिगो विमान

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब यात्रियों से भरा इंडिगो (IndiGo) विमान पार्किंग के दौरान विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) के खंभे से टकरा गया। राहत की बात यह…