इन में होता है हाई ब्लड प्रेशर का खतरा अधिक
अमीर कामकाजी पुरुषों में उच्च रक्तचाप (high blood pressure) से ग्रस्त होने का खतरा अधिक होता है। एक हालिया अध्ययन में यह बात सामने आई है। अध्ययन जापानी सर्कुलेशन सोसायटी (जेसीएस 2020) की 84वीं वार्षिक वैज्ञानिक बैठक में…
अमीर कामकाजी पुरुषों में उच्च रक्तचाप (high blood pressure) से ग्रस्त होने का खतरा अधिक होता है। एक हालिया अध्ययन में यह बात सामने आई है। अध्ययन जापानी सर्कुलेशन सोसायटी (जेसीएस 2020) की 84वीं वार्षिक वैज्ञानिक बैठक में प्रस्तुत किया गया। अध्ययन में शामिल होक्काइडो यूनिवर्सिटी के डॉ. शिंगो यानागिया के मुताबिक उच्च रक्तचाप से बचने के लिए ज्यादा आमदनी वाले पुरुषों को अपनी जीवनशैली में सुधार करने की जरूरत है। स्वस्थ खानपान, व्यायाम और वजन नियंत्रण रखना उनके लिए बेहद जरूरी है।
दुनिया के एक अरब लोग प्रभावित-
दुनियाभर में एक अरब से अधिक लोग उच्च रक्तचाप की बीमारी से पीड़ित हैं। उच्च रक्तचाप समय से पूर्व मृत्यु का प्रमुख वैश्विक कारण बन रहा है। 2015 में करीब एक करोड़ लोगों की मृत्यु इसके चलते हुई। डॉ. शिंगो यानागिया का कहना है कि एक चिकित्सक के रूप में इन रोगियों को देखकर मैं जानना चाहता था कि क्या सामाजिक-आर्थिक वर्ग के साथ जोखिम भिन्न होते हैं, ताकि हमें अपनी रोकथाम के प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिल सके।
अकेले जापान में ही उच्च रक्तचाप से पीड़ित एक करोड़ से अधिक लोग हैं और इस संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। उच्च रक्तचाप जीवनशैली से जुड़ी बीमारी है। अध्ययन के निष्कर्ष बताते हैं कि जापानी कर्मचारियों की घरेलू आय और उच्च रक्तचाप के बीच संबंध है।
इस तरह हुआ अध्ययन-
अध्ययन के लिए वैज्ञानिकों ने 2012 में 12 कार्यस्थलों के 4,314 कर्मचारियों की नौकरी के समय और सामान्य रक्तचाप का डाटा जुटाया। इनमें 3,153 पुरुष और 1,161 महिलाएं शामिल थीं। कर्मचारियों को उनकी वार्षिक आय के आधार पर चार समूहों- 35 लाख रुपये सालाना से कम, 35 से 56 लाख, 56 से 69 लाख और 71 लाख रुपये या इससे अधिक में बांटा गया।
शाधकर्ताओं ने दो सालों तक आमदनी और उच्चरक्तचाप के विकसित होने के बीच संबंध की जांच की। कम आमदनी वाले पुरुषों के वर्ग से तुलना करने में अधिक आमदनी वाले पुरुष वर्ग को उच्च रक्तचाप का खतरा दोगुना अधिक होता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
