24 घण्टे ऑनलाइन

डेंगू से बचाव में कारगर है ये जूस, ऐसे करें तैयार

मच्छरों का आतंक जारी हैं जिसकी वजह से डेंगू (Dengue) नामक खतरनाक बीमारी लगातार फैल रही हैं। कुछ दिनों पहले बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भी डेंगू की चपेट में आ गए थे और उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा था। डेंगू के…

24GhanteOnline
August 10, 2025
3 min read

मच्छरों का आतंक जारी हैं जिसकी वजह से डेंगू (Dengue) नामक खतरनाक बीमारी लगातार फैल रही हैं। कुछ दिनों पहले बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भी डेंगू की चपेट में आ गए थे और उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा था। डेंगू  के दौरान प्लेटलेट्स घटने लगती हैं। इस दौरान उचित इलाज के साथ ही घरेलू नुस्खों की मदद भी ली जा सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं पपीते के पत्ते का जूस (Papaya Leaf Juice) बनाने की रेसिपी जो प्लेटलेट्स बढ़ाने का काम करता हैं। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

पपीते के पत्तों (Papaya Leaf Juice) का जूस बनाने की  सामग्री

4-5 पपीते के पत्ते
6-7 काली मिर्च
6-7 तुलसी के पत्ते
1/4 गिलास पानी
1 कॉटन का कपड़ा

पपीते के पत्तों (Papaya Leaf Juice) का जूस बनाने की तरीका

- सबसे पहले पपीते के पत्ते को अच्छे से धोकर एक कपड़े से पोंछकर प्लेट में रखें और सभी पत्तों के पीछे से डंठल काट लें।

- डंठल अलग करने के बाद एक प्लेट में पत्तों के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर रख लें। पत्तों को काटने के बाद अब हम इनका जूस बनाएंगे।

- जूस बनाने के लिए एक मिक्सर जार में सभी पत्तों को डाल देंगे। ऊपर से थोड़ी पानी,काली मिर्च और तुलसी की पत्ती भी डाल दें। अब मिक्सर के जार को ठीक से बंद करके पपीते के पत्तों को ग्राइंड कर लें। अब मिश्रण को एक गिलास में निकाल लें।

- इसे बाद हम एक बाउल लेंगे। इसके ऊपर कॉटन के साफ कपड़े की मदद से ग्राइंड किए गए पत्तों के जूस को छान लेंगे। इससे पत्तों का सारा जूस बाउल में आ जाएगा। अब सूखा मिश्रण कपड़े से निकालकर फेंक दें। तैयार है पपीते के पत्तों का जूस (Papaya Leaf Juice)।

डेंगू (Dengue) बुखार के लक्षण

- डेंगू (Dengue)  वायरस से संक्रमित होने के 3 से 14 दिनों के बाद ही किसी व्यक्ति में लक्षण दिखते हैं। ज्यादातर 4 या 7 दिनों के बाद लक्षण दिखना शुरू हो जाता है।
- डेंगू (Dengue)  वायरस के खून में फैलने के एक घंटे में ही संधियों में दर्द शुरू हो जाता है, और व्यक्ति को 104 डिग्री तक बुखार भी आता है।
- ब्लड प्रेशर का तेजी से गिरना और हार्ट रेट का कम होना।
- आंखों का लाल होना और दर्द होना।
- चेहरे पर गुलाबी दाने निकलना डेंगू का सूचक है।
- डेंगू (Dengue)  के दूसरे चरण में बढ़ा हुआ शरीर का तापमान कम हो जाता है, और पसीना आने लगता है। इस समय शरीर का तापमान सामान्य होकर रोगी बेहतर महसूस करने लगता है, लेकिन यह एक दिन से ज्यादा नहीं रहता।
- डेंगू के तीसरे चरण में शरीर का तापमान पहले से और अधिक बढ़ने लगता है, और पूरे शरीर पर लाल दाने दिखने लगते हैं।
- भूख ना लगना, सिर दर्द, ठंड लगना, बुखार आना। इन चीजों के साथ डेंगू की शुरुआत होती है।
- यह सभी लक्षण डेंगू (Dengue) के पहले चरण में होते हैं। यह चार दिन तक चल सकते है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…