24 घण्टे ऑनलाइन

गर्मियों में स्किन के लिए संजीवनी हैं पुदीना, करें इन फेस पैक का इस्तेमाल

गर्मियों के दिनों में ठंडी तासीर वाले कई आहार का सेवन किया जाता हैं जिनमें से एक हैं पुदीना (Mint) जिसे एक औषधीय जड़ी बूटी के रूप में जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस तरह यह पुदीना शरीर को ठंडक प्रदान करता…

24GhanteOnline
March 7, 2025
3 min read

गर्मियों के दिनों में ठंडी तासीर वाले कई आहार का सेवन किया जाता हैं जिनमें से एक हैं पुदीना (Mint) जिसे एक औषधीय जड़ी बूटी के रूप में जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस तरह यह पुदीना शरीर को ठंडक प्रदान करता हैं उसी तरह गर्मियों के दिनों में स्किन का तारणहार भी बनता हैं। पुदीने में एंटी-माइक्रोबियल, एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो कील-मुहांसों को दूर करने, चेहरे की सूजन कम करने और त्वचा में निखार लाने का काम करता है। क्लींजिंग से लेकर टोनिंग तक कई तरह से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

पुदीना (Mint) गर्मियों में स्किन परेशानियों की संजीवनी बनता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको पुदीने से बने कुछ फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर त्वचा में प्राकृतिक निखार लाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं पुदीने से बने इन फेस पैक के बारे में...

शहद और पुदीने का फेस पैक (Mint Face Pack) 


चेहरे पर निकलने वाले एक्ने और पिंपल्स कई बार निशान छोड़ जाते हैं। जो ना केवल देखने में खराब लगते हैं बल्कि ये निशान जल्दी जाते भी नही है। इन पिंपल और एक्ने के निशान को दूर करने के लिए पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका पेस्ट बनाने के लिए पुदीने की पत्तियों को लेकर पीस लें, साथ में इसमे शहद मिला लें। अब इस पेस्ट को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। करीब 30 मिनट बाद चेहरे को धो लें। इस पेस्ट को सप्ताह में दो से तीन बार लगाने से पिंपल के निशान हल्के होना शुरू हो जाएंगे।

नींबू और पुदीने का फेस पैक (Mint Face Pack) 


पुदीना फेस पैक के साथ नींबू का उपयोग ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस की वजह से होने वाली एजिंग को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही नींबू में मौजूद विटामिन सी की मात्रा त्वचा को चमकदार रखने के साथ ही रंगत को निखारने में भी मदद कर सकती है। पुदीने की पत्तियों को पीस कर उसका पेस्ट बना लें। फिर उसमें नींबू का रस मिलाएं और इसे त्वचा पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इस उपाय को दिन में एक बार इस्तेमाल किया जा सकता है।

खीरा और पुदीने का फेस पैक (Mint Face Pack) 


पुदीना और खीरा दोनों ही स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इन दोनों का उपयोग फेस पैक के तौर पर करने के लिए आप कुछ फ्रेश पुदीने की पत्तियां लें और आधा खीरा लें। खीरे को कद्दूकस कर लें और इसका रस निचोड़ लें। अब खीरे के रस और पुदीने की पत्तियों को ग्राइंड कर लें और पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे, गर्दन और हाथों पर लगाएं और 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।


मुल्तानी मिट्टी और पुदीने का फेस पैक (Mint Face Pack) 


मुल्तानी मिट्टी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होती है। ये त्वचा को साफ करती है। त्वचा के अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करती है। इस फेस पैक को बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी में शहद और दही मिलाएं। इसमें पुदीने के पत्तों को डालकर मैश करें। इस फेस पैक को त्वचा पर 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद पैक को धो लें। ये फेस पैक रोमछिद्रों को साफ करता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…