मिथुन मन्हास बने BCCI के नए बॉस, पहली बार अनकैप्ड प्लेयर बना अध्यक्ष
मिथुन मन्हास (Mithun Manhas) BCCI के नए प्रेसीडेंट बन गए हैं। दिल्ली के पूर्व कप्तान के BCCI अध्यक्ष बनने को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर सबसे पहले जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिथुन मन्हास…
मिथुन मन्हास (Mithun Manhas) BCCI के नए प्रेसीडेंट बन गए हैं। दिल्ली के पूर्व कप्तान के BCCI अध्यक्ष बनने को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर सबसे पहले जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिथुन मन्हास को आधिकारिक तौर पर BCCI का अध्यक्ष बना दिया गया है। BCCI के नए बॉस बनने को लेकर जम्मू-कश्मीर में जन्मे मिथुन मन्हास के नाम पहले ही सामने आ चुका था। बस उसे लेकर आधिकारिक ऐलान होना बाकी रह गया था। और, जैसी कि उम्मीद थी कि 28 सितंबर को होने वाली AGM में उनके नाम का ऐलान हो सकता है। ठीक वैसा ही हुआ है।
BCCI अध्यक्ष बनने वाले मन्हास (Mithun Manhas) पहले अनकैप्ड प्लेयर
BCCI के अध्यक्ष बनने वाले मिथुन मन्हास (Mithun Manhas) तीसरे क्रिकेटर हैं। उनसे पहले सौरव गांगुली और रोजर बिन्नी इस पोस्ट पर रह चुके हैं। मिथुन मन्हास, रॉजर बिन्नी की जगह ही BCCI के बॉस बने हैं, जिन्हें उम्र की सीमा को देखते हुए अपना पद छोड़ना पड़ा। मिथुन मन्हास के अध्यक्ष बनने से पहली बार ऐसा हुआ है, जब एक अनकैप्ड प्लेयर यानी इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलने वाले खिलाड़ी ने BCCI की कमान संभाली है।
BCCI के नए अध्यक्ष बने मिथुन मन्हास इससे पहले जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में एडमिनिस्ट्रेटर रह चुके हैं। उससे पहले वो दलीप ट्रॉफी में नॉर्थ जोन के लिए कन्वेनर की भूमिका भी निभा चुके हैं। मिथुन मन्हास ने IPL में भी अपना योगदान दिया है, जहां वो IPL फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस के सपोर्ट स्टाफ में भी रह चुके हैं।
मिथुन मन्हास (Mithun Manhas) का बतौर क्रिकेटर प्रदर्शन
मिथुन मन्हास के क्रिकेट रिकॉर्ड की बात करें उन्होंने 157 फर्स्ट क्लास क्रिकेट, 130 लिस्ट ए मैच और 91 T20 मुकाबले खेले हैं। इन सारे फॉर्मेट को मिलाकर घरेलू क्रिकेट में मिथुन मन्हास ने करीब 15000 रन बनाए हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…
सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा
जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…
एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…
Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…
