24 घण्टे ऑनलाइन

नागौर में संघ प्रमुख RSS प्रशिक्षण शिविर में लेंगे हिस्सा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

नागौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) इस समय राजस्थान के नागौर जिले के दौरे पर हैं। वह नागौर में 3 दिन के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान शारदा बालिका विद्यापीठ में चल रहे कार्यकर्ता…

24GhanteOnline
May 26, 2025
2 min read

नागौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) इस समय राजस्थान के नागौर जिले के दौरे पर हैं। वह नागौर में 3 दिन के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान शारदा बालिका विद्यापीठ में चल रहे कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेंगे। भागवत की सुरक्षा को लेकर यहां पर कुल 350 जवानों को तैनात किया गया है।

नागौर की शारदा बालिका विद्यापीठ में 20 दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कराया जा रहा है। इस शिविर में राजस्थान के अलग-अलग जिलों से आए 284 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं, जिनकी उम्र 40 साल से कम है। इस शिविर का मकसद स्वयंसेवकों का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक स्तर पर विकास करना है। यह प्रशिक्षण शिविर 17 मई से चल रहा है।

नियमित दिनचर्या का भी हिस्सा बनेंगे भागवत (Mohan Bhagwat) 


प्रशिक्षण शिविर के दौरान मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) स्वयंसेवकों के साथ नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनेंगे और उन्हें संबोधित भी करेंगे। यह शिविर 6 जून तक चलेगा। वह 28 मई तक नागौर में रुकेंगे। भागवत कल रविवार को यहां पर पहुंचे। उनका नागौर दौरा अहम माना जा रहा है। उनके दौरे के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत बीजेपी के कई नेताओं के भी यहां पहुंचने की संभावना है।

शिविर की जगह नो-व्हीकल जोन घोषित


संघ प्रमुख भागवत (Mohan Bhagwat) को Z+ की सुरक्षा मिली हुई है, ऐसे में नागौर में प्रवास के दौरान उनकी सुरक्षा को लेकर कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। उनकी सुरक्षा में कुल 350 जवानों को तैनात किया गया है। शहर के शारदापुरम क्षेत्र में स्थित स्कूल परिसर को नो-व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है।

पूरे इलाके में बैरिकेड्स भी लगा दिए गए हैं और सड़कों की मरम्मत से लेकर ट्रैफिक संकेतकों को भी दुरुस्त किया गया है। पुलिस और प्रशासन भी इस दौरान पूरी मुस्तैदी से तैनात हैं, हालांकि किसी भी अधिकारी ने मोहन भागवत के दौरे को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि शिविर को लेकर संघ में खासी तैयारी की गई है। इस शिविर का मकसद यहां आने वाले स्वयंसेवकों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक स्तर पर विकास है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

रैपिडो राइडर पर ATS का शिकंजा, मसूद अजहर के भाषण साझा करने का आरोप

मुंबई में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने जैश-ए-मोहम्मद से कथित रूप से जुड़े 33 वर्षीय मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को पकड़ा है। ATS के अनुसार, उसे गुप्त सूचना के आधार पर माहिम…

राहुल गांधी बोले- शिक्षा विशेषाधिकार नहीं, हर छात्र का अधिकार; आदिवासी छात्रों की समस्याएं सुनीं

नासिक: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि शिक्षा कोई विशेषाधिकार नहीं, बल्कि भारत के हर छात्र का अधिकार है। उन्होंने कहा कि वंचित और हाशिए पर रहने वाले समुदायों के छात्रों…

गणेश जुलूस पर अंडे फेंकने पर तनाव, आपस में भिड़े दो जुट

मुंबई के मझगांव इलाके में रविवार रात गणेश प्रतिमा के आगमन जुलूस के दौरान कथित तौर पर अंडे फेंके जाने के बाद तनाव की स्थिति बन गई। घटना के बाद दो गुटों के बीच विवाद और झड़प की स्थिति पैदा हो गई, जिसके चलते इलाके में भारी…

महाराष्ट्र में बारिश का कहर! समुद्र में विदेशी जहाज फंसा, मुंबई समेत कई जिलों में रेड अलर्ट

महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। मुंबई से लेकर पालघर तक हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। इसी भारी बारिश और समंदर में उठी ऊंची लहरों के बीच मुंबई के बोरीवली पश्चिम…