24 घण्टे ऑनलाइन

लो आ गया मॉनसून, केरल में शुरू हुई झमाझम बारिश

बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon) आज यानी 24 मई, 2025 को केरल में दस्तक दे चुका है, जबकि सामान्य तिथि 1 जून है। इस प्रकार,…

24GhanteOnline
May 24, 2025
2 min read

बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon) आज यानी 24 मई, 2025 को केरल में दस्तक दे चुका है, जबकि सामान्य तिथि 1 जून है। इस प्रकार, दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य तिथि से 8 दिन पहले केरल में दस्तक दे चुका है। दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्यतः 1 जून की अपेक्षा आज 24 मई को केरल में प्रवेश कर गया है।

इससे पहले अगले 24 घंटों में मॉनसून (Monsoon) के केरल में पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही थी। लेकिन, उससे पहले ही राज्य में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है। यह प्राकृतिक घटना पिछले 16 वर्षों में अपने तय समय से आठ दिन पहले हुई है। साल 2009 और उससे पहले 2001 में 23 मई को केरल में मॉनसून पहुंचा था। इस साल यह 24 मई को हो गया है।

राज्य में मॉनसून (Monsoon) के आगमन के लिए सभी अनुकूल परिस्थितियां बन हुई थीं। निम्न दबाव वाले क्षेत्र और आगे बढ़ते मॉनसून सिस्टम के कारण पिछले दो दिनों में कई हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिली। जिसे प्री-मॉनसून कहा जाता है।

अगले 24 घंटे में करेल में दस्तक देगा मानसून, 16 साल बाद तय समय से पहले होगी एंट्री


इन परिस्थितियों को देखते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा था, ‘अगले 2-3 दिनों में केरल में मॉनसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।’ इस साल 2025 में मॉनसून के आगमन की डेडलाइन 27 मई के भीतर रखी गयी थी। पिछले साल की बात करें तो मॉनसून ने केरल में 30 मई को दस्तक दी थी। इसका समय पर आगमन भारत के लिए एक महत्वपूर्ण कारक है, जहां वार्षिक वर्षा का लगभग 70% जून-सितंबर की अवधि के दौरान होता है।

Tags:monsoon

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गाजियाबाद में विद्या भारती द्वारा आयोजित 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह-2026 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट…

अजीत डोभाल पर राहुल की टिप्पणी से भड़के धामी, कांग्रेस को दी नसीहत

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर कांग्रेस को घेरा है। एक जनसभा में धामी ने कहा कि अजीत डोभाल ने अपना पूरा जीवन देश की सुरक्षा…

जोधपुर से भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, गहलोत पर भी साधा निशाना

जोधपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में जोधपुर के गांधी मैदान में भारतीय जनता पार्टी का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री के गांधी मैदान पहुंचने पर भाजपा नेताओं…

CM Dhami ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मिनी स्टेडियम, ननूरखेड़ा, देहरादून में आयोजित खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री…