बढ़ते वजन को कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये सब्जी
व्यक्ति चाहे वेजिटेरियन हो या नॉन वेजिटेरियन दोनों को ही मशरूम (Mushrooms) का सेवन करने से बहुत ही लाभ मिलता है। मशरूम (Mushrooms) का सेवन करना मानव सेहत के लिए रामबाण है। इसके सेवन से उच्च रक्तचाप जैसी समस्या को…
व्यक्ति चाहे वेजिटेरियन हो या नॉन वेजिटेरियन दोनों को ही मशरूम (Mushrooms) का सेवन करने से बहुत ही लाभ मिलता है। मशरूम (Mushrooms) का सेवन करना मानव सेहत के लिए रामबाण है। इसके सेवन से उच्च रक्तचाप जैसी समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है।
मशरूम (Mushrooms) में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट हमें भंयकर फ्री रेडिकल्स से बचाता है। इसको खाने से शरीर में एंटीवाइरल और अन्य प्रोटीन की मात्रा बढती है, जिससे कोशिकाओं को नियंत्रित किया जा सकता है। यह एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक है जो कि माइक्रोबियल और अन्य फंगल संक्रमण को ठीक करता है। आइये जानते है इसके और फायदों के बारे में.......
# मैटाबॉलिज्म
मशरूम में विटामिन बी होता है जो कि भोजन को ग्लूकोज़ में बदल कर ऊर्जा पैदा करता है। विटामिन बी 2 और बी 3 इस कार्य के लिये उत्तम है।
# मोटापा कम करे
इसमें लीन प्रोटीन होता है जो कि वजन घटाने में बडा़ कारगर होता है। मोटापा कम करने वालों को प्रोटीन डाइट पर रहने को बोला जाता है, जिसमें मशरूम खाना अच्छा माना जाता है।
# कैंसर के लिए
यह प्रोस्टेट और ब्रेस्ट कैंसर से बचाता है। इसमें बीटा ग्लूकन और कंजुगेट लानोलिक एसिड होता है जो कि एक एंटी कासिजेनिक प्रभाव छोड़ते हैं। यह कैंसर के प्रभाव को कम करते हैं।
# हृदय रोग के लिए
मशरूम में हाइ न्यूट्रियंट्स पाये जाते हैं इसलिये ये दिल के लिये अच्छे होते हैं। इसमें कुछ तरह के एंजाइम और रेशे पाए जाते हैं जो कि कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करते हैं।
# मधुमेह रोग के लिए
मशरूम वह सब कुछ देगा जो मधुमेह रोगी को चाहिये। इसमें विटामिन, मिनरल और फाइबर होता है। साथ ही इमसें फैट, कार्बोहाइड्रेट और शुगर भी नहीं होती, जो कि मधुमेह रोगी के लिये जानलेवा है। यह शरीर में इनसुलिन को बनाती है।
# ट्यूमर में फायदेमंद
मशरूम में कालवासिन, क्यूनाइड, लेटिनीन, क्षारीयऔर प्रोटीन की अधिक मात्रा पाई जाती है। जिससे यह इन्सान के पुरे शरीर में ट्यूमर बनने नहीं देती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
