24 घण्टे ऑनलाइन

ये फल गर्मियों में शरीर को रखता है ठंडा, इसकी आइसक्रीम स्वाद का भी रखेगी ध्यान

खरबूजा एक ऐसा फल है जो गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने का काम करता है। इसके अलावा यह और भी कई तरह से स्वास्थ्य का ध्यान रखता है। इसमें मौजूद विटामिन ए और बीटा कैरोटीन आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद होता है। डायबिटीज…

24GhanteOnline
June 16, 2026
2 min read

खरबूजा एक ऐसा फल है जो गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने का काम करता है। इसके अलावा यह और भी कई तरह से स्वास्थ्य का ध्यान रखता है। इसमें मौजूद विटामिन ए और बीटा कैरोटीन आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद होता है। डायबिटीज रोगियों के लिए भी इसका सेवन लाभकारी होता है। इसमें पाए जाने वाले तत्व से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है, कोलेस्ट्रॉल की समस्या दूर होती है। विटामिन सी रोगों और संक्रमण से लड़ने के लिए मजबूती देता है। इसके सेवन से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। आज हम आपको खरबूजे से आइसक्रीम (Muskmelon Ice Cream) बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। यह हेल्दी और टेस्टी दोनों होती है। इसे खाने वाला पूरी तरह से तृप्त हो जाता है।

खरबूजे आइसक्रीम (Muskmelon Ice Cream) बनाने की सामग्री


1 मीठा खरबूजा
1 लीटर दूध
1 कप फ्रेश क्रीम
3 कप चीनी
2 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर
3 बूंद वनीला एसेंस

खरबूजे आइसक्रीम (Muskmelon Ice Cream) बनाने की विधि


- सबसे पहले खरबूजे को छील लें और उसके दाने अलग निकाल लें।
- अब खरबूजे को अच्छी तरह पीसकर ठंडा होने के लिए फ्रीज में रख दें।
- इसके बाद एक चौथाई कप दूध में कॉर्न फ्लोर डालकर मिला लें और बचे हुए दूध को पैन में धीमी आंच पर गरम करें।
- जब दूध अच्छी तरह गरम हो जाए उसमें में चीनी, वनीला एसेंस की बूंदें डालकर अच्छे से मिला लें।
- इस मिश्रण के अच्छी तरह मिलने के बाद इसे ढककर फ्रीजर में रखें।
- कुछ समय बाद इसे फ्रिज से निकालें और अच्छी तरह पीस लें।
- अब एक बड़े बर्तन में क्रीम और पिसा हुआ खरबूजा डालकर अच्छी तरह मिला लें, जब तक यह बिल्कुल पतला न हो जाए।
- अब इसे इसे फ्रीजर में सेट होने के लिए रख दें। इसके जमते ही तैयार है आपकी खरबूजा आइसक्रीम (Muskmelon Ice Cream) ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…