24 घण्टे ऑनलाइन

हरिद्वार पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू, दक्षेश्वर महादेव मंदिर में किया रुद्राभिषेक

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में शुक्रवार को पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चर्चित राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने पहुंचकर विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कनखल स्थित पौराणिक श्री…

24GhanteOnline
May 29, 2026
2 min read

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में शुक्रवार को पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चर्चित राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने पहुंचकर विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कनखल स्थित पौराणिक श्री दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

भगवान दक्ष की नगरी के रूप में प्रसिद्ध कनखल स्थित श्री दक्षेश्वर महादेव मंदिर में नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने विशेष पूजा की और रुद्राभिषेक कर देश की सुख-समृद्धि एवं विश्व शांति की कामना की। मंदिर के श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने उन्हें प्रसाद और भगवान दक्षेश्वर का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

हरिद्वार प्रवास के दौरान सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज से भी भेंट की। दोनों के बीच काफी देर तक धर्म, अध्यात्म, सनातन संस्कृति और भारतीय परंपराओं को लेकर चर्चा हुई। इस अवसर पर श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा कि भारत की आध्यात्मिक संस्कृति पूरे विश्व को शांति और मानवता का संदेश देती है।

इससे पूर्व नवजोत सिंह सिद्धू ने हरिद्वार की अधिष्ठात्री मां माया देवी मंदिर में भी दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके अलावा उन्होंने आनंद भैरव मंदिर में भी मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक स्थलों पर दर्शन के दौरान सिद्धू पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में नजर आए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…