24 घण्टे ऑनलाइन

ट्रंप के नाम पर बना आधार कार्ड! सनसनीखेज खुलासे पर उड़े पुलिस के होश

मुंबई पुलिस ने NCP (SP) विधायक रोहित पवार द्वारा फर्जी आधार कार्ड (Fake Aadhaar Card) खुलासे के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। विधायन ने दावा किया कि ट्रंप के नाम का फर्जी आधार कार्ड बनाया गया है और उसका…

24GhanteOnline
October 30, 2025
2 min read

मुंबई पुलिस ने NCP (SP) विधायक रोहित पवार द्वारा फर्जी आधार कार्ड (Fake Aadhaar Card) खुलासे के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। विधायन ने दावा किया कि ट्रंप के नाम का फर्जी आधार कार्ड बनाया गया है और उसका इस्तेमाल फर्जी वोटर रजिस्टर करने के लिए किया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञातों के खिलाफ BNS की धाराओं के तहत जालसाजी, पहचान चोरी, गलत जानकारी फैलाने और आईटी एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पवार ने 16 अक्टूबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाया था कि कैसे एक वेबसाइट पर फर्जी आधार कार्ड (Fake Aadhaar Card) बनाए जा रहे थे और उनका इस्तेमाल फर्जी वोटर रजिस्टर करने के लिए किया जा रहा था। बीजेपी के सोशल मीडिया सेल के सह-संयोजक धनंजय वागस्कर ने यह वीडियो देखा और इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि वागस्कर ने वेबसाइट बनाने वाले, मालिक और इस्तेमाल करने वालों समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। FIR में उन्होंने दावा किया कि इस तरह की गतिविधियों से बीजेपी के खिलाफ गुस्सा और नफरत फैलाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक फर्जी वेबसाइट के जरिए फर्जी आधार कार्ड (Fake Aadhaar Card) बनाकर समाज में दो समूहों के बीच गलतफहमी पैदा करने और दुश्मनी पैदा करने की कोशिश की गई है।

रोहित पवार ने अपने बयान में आरोप लगाया था कि पिछले साल लोकसभा चुनावों में बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति की हार के बाद, मतदाता सूची में गड़बड़ी, फर्जी वोटर रजिस्ट्रेशन और असली वोटरों के नाम हटाने जैसी गड़बड़ियां की हुई थीं। इतना ही नहीं, मरे हुए लोगों के नाम पर फर्जी वोटिंग की गई थी। पावर ने दावा किया कि 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों के बीच 32 लाख वोटर जोड़े गए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…