24 घण्टे ऑनलाइन

स्किन की हर समस्य का समाधान हैं नीम

प्राचीन समय से ही नीम (Neem) का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जा रहा हैं जो कि अपने एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीसेप्टिक और एंटी-फंगल गुणों की वजह से त्वचा के लिए भी बेहद लाभकारी हैं। इन पत्तियों की मदद से ना…

24GhanteOnline
July 13, 2025
4 min read

प्राचीन समय से ही नीम (Neem) का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जा रहा हैं जो कि अपने एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीसेप्टिक और एंटी-फंगल गुणों की वजह से त्वचा के लिए भी बेहद लाभकारी हैं। इन पत्तियों की मदद से ना केवल संक्रमण को दूर रखने का काम किया जाता है, बल्कि स्किन की खूबसूरती को निखारने के लिए भी इनका उपयोग होता है। स्किन से जुड़ी तमाम समस्याओं से राहत दिलाने में भी नीम (Neem)काफी सक्षम है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह नीम का इस्तेमाल करके आप त्वचा से जुड़ी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

मुंहासों के लिए

नीम (Neem)की पत्तियों के एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण मुंहासों से लड़ने में मदद करते हैं। इसके लिए कुछ नीम के पत्ते लें और पेस्ट बना लें। इसमें थोड़ा सा बेसन और गुलाब जल मिलाएं। एक पेस्ट बनाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें और सूखने दें। कुछ देर बाद पानी से धोते समय इसे सर्कुलर मोशन में अच्छी तरह से रगड़ें। ये पैक त्वचा के लिए लाभकारी है। गुलाब जल आपकी त्वचा को पोषण देता है। बेसन एक स्क्रब की तरह काम करता है। नीम मुंहासों और त्वचा की कई अन्य समस्याओं से लड़ने में मदद करता है।

ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स दूर करने के लिए

नीम (Neem)की पत्तियों में एक्सफोलिएटिंग एजेंट होते हैं, जो स्किन पोर्स को क्लीन करने और इन्हें टाइट करने में मदद करते हैं। इससे ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स जैसी समस्याएं बार-बार नहीं होतीं। इसके लिए आप एक गिलास पानी में कुछ नीम के पत्ते डालें और 15 मिनट के लिए उबाल लें। ठंडा होने पर इसे चेहरे पर स्प्रे करें या कॉटन की मदद से वाइप कर लें।

त्वचा टोनर के लिए

आप नीम (Neem) के पत्तों की मदद से एक प्राकृतिक स्किन टोनर तैयार कर सकते हैं। ये स्किन टोनर कई त्वचा लाभों से भरपूर होता है। नीम के पत्तों की मदद से स्किन टोनर तैयार करने के लिए नीम के कुछ पत्ते लें और पानी में उबाल लें। इन्हें अच्छी तरह उबालने के बाद इस पानी को टोनर की तरह इस्तेमाल करें। इसके लिए एक कॉटन बॉल लें और इसे अपने चेहरे पर लगाएं और रात भर के लिए छोड़ दें। एक ही पानी को ज्यादा देर तक इस्तेमाल न करें। पानी को कम मात्रा में उबालें जो कि दो या तीन बार ही इस्तेमाल किया जा सकता है। ये आपकी त्वचा को साफ करने का काम करता है।

एलर्जी दूर करने के लिए

यह हानिकारक बैक्टीरिया को मारते हैं और कीटाणुओं का सफाया करते हैं। यह दाद-खाज, खुजली, त्वचा में चकत्ते और कई फंगल संक्रमण से जुड़ी समस्याओं के लिए एक रामबाण उपाय है। इसके लिए आपको 8-10 नीम की पत्तियां लेनी हैं, फिर उन्हें सरसों तेल में गर्म करके थोड़ा पका सकते हैं। उसके बाद इस मिश्रण को पीस लें, फिर इसे एलर्जी वाले हिस्से पर लगाएं। कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा समय तक इसे लगाकर रखें।

काले धब्बों के लिए

त्वचा पर काले दाग धब्बे बहुत ही बेकार लगते हैं। इन काले धब्बों की समस्या को दूर करने के लिए आप नीम से एक पेस्ट तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको थोड़ी सा नमी का पेस्ट और 1 से 2 चम्मच दही की जरूरत होगी। इन्हें अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इसे समान रूप से चेहरे पर लगाएं। इसे कुछ देर सूखने दें। इसके बाद पानी से चेहरा धो लें। नीम और दही दोनों ही काले धब्बों, दाग-धब्बों, असमान त्वचा टोन और मुंहासों के धब्बों से लड़ने में मदद करते हैं।

एक्ने के लिए

नीम (Neem)में मौजूद एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टी एक्ने जैसी समस्याओं से निजात दिलाने में काफी उपयोगी हैं। नीम में एंटीसेप्टिक प्रॉपर्टी भी होती हैं, जो पिंपल्स और एक्ने को रोकने और पोर्स को संक्रमण से बचाने में मदद करती हैं। अगर आप नीम की पत्तियों को पीसकर बेसन और हल्दी के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं तो इससे काफी फायदा मिलता है।

फेसवॉश के लिए

आपने बाजार में ऐसे कई फेस वॉश देखे होंगे, जिनमें नीम का इस्तेमाल किया जाता है। आप इन्हें घर पर भी बना सकती हैं। इसके लिए आप दो चम्मच नीम के पत्तों का पाउडर लेकर उसमें दो चम्मच गुलाब की पंखु़ड़यों का पाउडर, 7-8 एलोवेरा जेल, चार बड़े चम्मच लिक्विड कैस्टाइल सोप और दस बड़े चम्मच गुलाबजल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद आप इसमें एक बड़ा चम्मच नारियल का तेल व लेमन ऑयल की कुछ बूंदे डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। थिकनेस बढ़ाने के लिए कोई भी जेल-बेस्ड इमल्सीफायर मिलाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…