24 घण्टे ऑनलाइन

गोल्डन बॉय ने हिमानी संग रचाई शादी, हनीमून के लिए रवाना

शिमला। भारत के जेवलिन थ्रोअर और गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra Marriage) की एक खबर से सभी को चौंका दिया है। उन्होंने गुपचुप तरीके से सोनीपत की रहने वाली हिमानी मोर (Himani Mor) संग सात फेरे ले लिए है। फिर हनीमून…

24GhanteOnline
January 20, 2025
2 min read

शिमला। भारत के जेवलिन थ्रोअर और गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra Marriage) की एक खबर से सभी को चौंका दिया है। उन्होंने गुपचुप तरीके से सोनीपत की रहने वाली हिमानी मोर (Himani Mor) संग सात फेरे ले लिए है। फिर हनीमून के लिए अमेरिका भी रवाना हो गए हैं। नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) खुद भी हरियाणा में पानीपत के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी हिमानी (Himani) भी हरियाणा की ही हैं। फिर भी दोनों ने पहाड़ों की रानी शिमला में जाकर शादी की।

नीरज ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर खुद अपनी शादी की जानकारी साझा की। जानकारी के अनुसार नीरज की शादी के कार्यक्रम को परिवार ने बहुत ही गोपनीय रखा था। डेस्टीनेशन वेडिंग के लिए हिमाचल प्रदेश के शिमला (Shimla) को चुना गया। इस निजी समारोह में दोनों परिवार के नजदीकी लोगों को मिलाकर 40-50 परिजनों ने ही हिस्सा लिया। दूर जगह चुनने और कम लोगों के शिरकत की वजह यही थी कि दोनों ही परिवार इस आयोजन को बहुत ही गुप्त रखना चाहते थे।

तीन दिन तक चला विवाह कार्यक्रम



नीरज के विवाह को परिजनों ने कितना गुप्त रखा, यह आप इससे समझ सकते हैं कि हिमाचल में शादी से जुड़े कार्यक्रम 14, 15 और 16 जनवरी को तीन दिन तक चले, लेकिन इस दौरान कहीं से भी कोई खबर बाहर नहीं आई। वैवाहिक समारोह के संपन्न होने के करीब तीन दिन बाद नीरज ने खुद इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए फैंस को दी।

नवविवाहित जोड़ा अमेरिका रवाना


शादी के बाद ही नीरज और हिमानी विदेश अमेरिका (Neeraj Chopra Honeymoon) के लिए रवाना हुए हैं। जब ये दोनों हनीमून से वापस लौटेंगे, तो परिवार मिलकर रिसेप्शन की तारीख तय करेगा। जानकारी के मुताबिक परिवार नई दिल्ली में भव्य रिसेप्शन की प्लानिंग कर रहा है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा देश की अलग-अलग क्षेत्र की देश की नामी शख्सियतों को न्योता भेजा जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…

एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…