24 घण्टे ऑनलाइन

दूध के साथ भूलकर भी ना करें इन चीजों का सेवन

दूध (Milk) मानव शरीर के लिए कितना जरूरी है, यह किसी से छिपा नहीं है। प्रोटीन, कैल्शियम और कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर दूध को एक कम्पलीट मील माना है। दूध ऐसा ड्रिंक है, जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों को रोजाना पीना…

24GhanteOnline
January 9, 2025
4 min read

दूध (Milk) मानव शरीर के लिए कितना जरूरी है, यह किसी से छिपा नहीं है। प्रोटीन, कैल्शियम और कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर दूध को एक कम्पलीट मील माना है। दूध ऐसा ड्रिंक है, जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों को रोजाना पीना चाहिए। लेकिन आयुर्वेद के अनुसार कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जिनका सेवन दूध (Milk)  के साथ नहीं करना चाहिए।

आज हम आपको ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन अगर दूध के साथ खाया जाए तो ये सेहत पर बुरा प्रभाव डालती हैं। इससे पाचन से जुड़ी समस्या और पित्तदोष बढ़ता है। ये चीजें उसे 'जहर' की तरह बना देती हैं और शरीर को खोंखला बना देती हैं। इन चीजों का दूध (Milk)  के साथ किसी भी सूरत में सेवन नहीं किया जाना चाहिए। आइये जानते हैं इनके बारे में...

मूली

ऐसा देखा गया है कि लोग नाश्ते में मूली की सब्जी के साथ पराठे खाकर तुरंत दूध (Milk)  पीना पसंद करते हैं। लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो इससे दूध जहरीला हो सकता है। इस कारण स्किन से जुड़े रोग भी हो सकते हैं। सलाह दी जाती है कि मूली खाने के करीब 2 घंटे बाद दूध का सेवन करना चाहिए।

कटहल

दूध पीने के बाद कटहल का सेवन न करें। दरअसल, कटहल खाने से तुरंत बाद दूध पीने से आपको स्किन और पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। दूध पीने के तुरंत बाद कटहल खाने से स्किन पर रैशेज, खुजली और सोरायसिस की परेशानी हो सकती है। साथ ही यह पाचन को भी प्रभावित कर सकता है।

उड़द की दाल

उड़द ही क्या दूध के साथ किसी भी तरह के दाल के सेवन से बचना चाहिए। खासतौर पर इनमें नमक या अम्लीय पर्दाथ मिला हो तो दूध बिल्कुल नहीं पीना चाहिए। आजकल लोग अंकुरित दाल खाने के बाद दूध पीने की गलती कर रहे हैं, लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक ये कदम हानिकारक साबित हो सकता है। कहा जाता है कि दूध के साथ उड़द की दाल खाने से दिल के दौरे का खतरा बढ़ जाता है।

मछली

बालों से लेकर खूबसरत त्वचा तक, मछली खाने के कई फायदे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं मछली का सेवन कभी भी दूध के साथ नहीं करना चाहिए। मछली के बाद दूध का सेवन किया जाए तो पाचन संबंधी (जैसे फूड पॉइजिनिंग, पेट दर्द आदि) दिक्कत तो होती है साथ ही स्किन पर सफेद धब्बे भी हो सकते हैं। हालांकि मछली के बाद दूध का सेवन ना करने पर कोई सांइटिफिक रिजन अभी तक नहीं है।

नमकीन चीजें

कई लोग नमकीन नाश्ता करके दूध पी जाते हैं। या फिर रात का खाना खाने के बाद तुरंत दूध पीना पसंद करते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक इस कारण दूध विषैला हो सकता है और इससे स्किन की प्रॉब्लम भी हो सकती है।

दही

यूं तो दूध और दही खाने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। लेकिन इन दोनों का सेवन एक साथ करने की सलाह नहीं दी जाती है। दूध और दही दोनों को एक साथ या एक के बाद तुरंत दूसरी चीज का सेवन किया जाए तो पाचन क्रिया गंभीर रूप से प्रभावित होती है। जिसके बाद पेट दर्द और उल्टी आना जैसे लक्षण आमतौर पर देखें जाते हैं।

फल

जिन फ्रूट्स की तासीर खट्टी होती है उनका सेवन भी दूध के साथ नहीं किया जाना चाहिए। खटास के कारण दूध की प्रवृति विषैली हो सकती है। वैसे केले से साथ भी दूध का सेवन ठीक नहीं होता। दूध और केले को साथ खाने से कफ की समस्या बनती है और इससे पाचन क्रिया पर भी असर पड़ता है।

मसालेदार खाना

अगर आप मसालेदार खाना खाने की सोच रहे हैं और दूध पी चुके हैं तो इस विचार को साकार रूप ना दें। यानी कि दूध पीने के बाद मसालेदार खाने नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से पाचन पर बुरा असर पड़ता है। इसके साथ ही गैस और बदहजमी की समस्या भी हो सकती है।

गुड़

आज भी गांवों में दूध के साथ गुड़ की छोटी डली खाई जाती है। लोग मानते हैं कि इससे पेट साफ करने में मदद मिलती है। लेकिन आयुर्वेद दोनों चीजों का मेल नुकसानदायक मानता है। दूध का प्रभाव ठंडा होता है और गुड़ का गर्म, जिसके कारण पेट में विषाक्त पदार्थ बनने लगते हैं।

केला

अधिकतर पहलवान और जिम जाने वाले लोग दूध के साथ केला खाते हैं। कुछ लोग बनाना शेक के रूप में इसका सेवन करते हैं। लेकिन दूध के साथ केले का नियमित सेवन कफ को बनाता है। इससे सीने में जकड़न और पाचन विकार भी होते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…