24 घण्टे ऑनलाइन

धर्म पूछो फिर हनुमान चालीसा सुनाने को कहें… नितेश राणे ने हिंदुओं को दी सलाह

मुंबई। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश भर में भावनाएं भड़की हुई हैं। इसी बीच महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे (Nitesh Rane) ने हिंदुओं को नई सलाह दी है। शुक्रवार को मंत्री ने कहा कि हिंदुओं को…

24GhanteOnline
April 26, 2025
2 min read

मुंबई। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश भर में भावनाएं भड़की हुई हैं। इसी बीच महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे (Nitesh Rane) ने हिंदुओं को नई सलाह दी है। शुक्रवार को मंत्री ने कहा कि हिंदुओं को दुकानदारों से कुछ भी खरीदने से पहले उनका धर्म पूछना चाहिए। अगर आपको तब भी लगे कि वो झूठ बोल रहे हैं तो उनसे हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) सुनाने के लिए कहें।

रत्नागिरि जिले के दपोली शहर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राणे (Nitesh Rane) ने कहा, कि उन्होंने मारने से पहले हमारा धर्म पूछा। इसलिए हिंदुओं (Hindus) को भी कुछ खरीदने से पहले उनका धर्म पूछना चाहिए। अगर वे आपका धर्म पूछ रहे हैं और आपको मार रहे हैं, तो आपको भी कुछ खरीदने से पहले उनका धर्म पूछना चाहिए। हिंदू संगठनों को ऐसी मांग उठानी चाहिए।

भाजपा नेता (Nitesh Rane) के मुताबिक कुछ दुकानदार अपना धर्म नहीं बताएंगे या फिर अपनी आस्था के बारे में झूठ बोलेंगे। ऐसी स्थिति में उन्हें हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) सुनाने को कहें, अगर वह हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) नहीं सुनाते हैं तो उनसे कुछ भी न खरीदें।

‘आतंकियों से मिले हुए हैं CM उमर अब्दुल्ला’…, कांग्रेस के सीनियर नेता का विवादित बयान


औरंगजेब की बात करते हुए राणे (Nitesh Rane) ने कहा कि मुगल बादशाह ने अपने पिता और भाई को भी नहीं छोड़ा था। उन्होंने कहा कि औरंगजेब को देखिए, उसने अपने पिता और भाई का भी सम्मान नहीं किया। अगर उसने अपने पिता और भाई का सम्मान नहीं किया तो वह लोग कैसे आपका सम्मान कर सकते हैं? राणे ने कहा कि अगर वह लोग धर्म के बारे में इस तरीके से व्यवहार करते हैं तो हम उनसे चीजें क्यों खरीदें और उन्हें अमीर क्यों बनाएं? आप लोगों को यह संकल्प लेना चाहिए कि जब भी आप खरीदारी करें तो उसे केवल हिंदू से ही करें।




इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…