• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘आतंकियों से मिले हुए हैं CM उमर अब्दुल्ला’…, कांग्रेस के सीनियर नेता का विवादित बयान

Writer D by Writer D
26/04/2025
in मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Laxman Singh

Laxman Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोपाल। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लक्ष्मण सिंह (Laxman Singh) ने अपनी ही पार्टी पर करारा हमला बोला है। हमले से आहत लक्ष्मण सिंह ने अपने गृह नगर राघौगढ़ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित कैंडल मार्च के बाद किला तिराहे पर श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर गंभीर आरोप लगाया।

उन्होंने (Laxman Singh) कहा कि उमर अब्दुल्ला आतंकवादियों से मिले हुए हैं और कांग्रेस को तत्काल नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार से समर्थन वापस लेना चाहिए। लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर इस मामले से अवगत कराया है।

पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह (Laxman Singh) ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि राहुल गांधी को सोच-समझकर बयानबाजी करनी चाहिए। लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा के बयान का हवाला देते हुए कहा, ”वाड्रा कहते हैं कि मुसलमानों को सड़क पर नमाज़ नहीं पढ़ने दिया जाता, इसलिए आतंकवादियों ने हमला किया।”

पहलगाम अटैक से आहत मुस्लिम टीचर ने त्याग दिया इस्लाम, धर्म को लेकर कह डाली ये बड़ी बात

लक्ष्मण सिंह (Laxman Singh) ने वाड्रा और राहुल गांधी को सोच-समझकर बोलने की नसीहत दी और कहा, ”इन्हीं की नादानियों की वजह से ऐसी घटनाएं होती हैं। मेरे लिए देश पहले है। अगर पार्टी को मुझे निकालना है, तो निकाल दे।” उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस के नेताओं को सोच-समझकर बोलना चाहिए, वरना चुनाव में उन्हें परिणाम भुगतना पड़ेगा।

लक्ष्मण सिंह ने पहलगाम हमले में उमर अब्दुल्ला की भूमिका को संदिग्ध बताया। दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। उनके इस बयान ने कांग्रेस की अंदरूनी कलह को उजागर कर दिया है।

Tags: Laxman Singhmadhya pradesh news
Previous Post

पहलगाम अटैक से आहत मुस्लिम टीचर ने त्याग दिया इस्लाम, धर्म को लेकर कह डाली ये बड़ी बात

Next Post

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे, 6 सफाई कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ 7 अक्टूबर को, प्रदेश प्रभारी, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे नेतृत्व

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के 25 साल के राष्ट्रसेवा सफर पर CM धामी ने काशी विश्वनाथ में की पूजा

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर CM धामी ने दी बधाई

07/10/2026
Main Slider

25 वर्ष की सेवा पर प्रधानमंत्री मोदी ने दिया नया नारा- विकसित भारत का संकल्प, वी विल डू इट

07/10/2026
Main Slider

दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार ने बजट में किए विशेष प्रावधान : मुख्यमंत्री

06/10/2026
Next Post
Road Accident

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे, 6 सफाई कर्मचारियों की दर्दनाक मौत

यह भी पढ़ें

National Jamboree

सिर्फ आयोजन नहीं, ‘जम्बूरी’ बनेगा युवाओं के जीवन में बदलाव की प्रक्रिया

26/09/2025
New township policy ready in UP

यूपी में नई टाउनशिप नीति तैयार, जल्द जारी होगा शासनादेश

28/06/2023
Surya Grahan

इस महीने लगेगा साल का दूसरा सूर्यग्रहण, जानें सूतक काल का समय

02/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version