24 घण्टे ऑनलाइन

नितिन गडकरी को डॉक्टरेट की उपाधि, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को डॉक्टरेट ऑफ साइंस की मानद उपाधि यानी डिग्री से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) को ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी, देहरादून की तरफ…

24GhanteOnline
June 3, 2025
2 min read

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को डॉक्टरेट ऑफ साइंस की मानद उपाधि यानी डिग्री से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) को ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी, देहरादून की तरफ से ये उपाधि दी गई है। मंगलवार को ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के 12वें दीक्षांत समारोह के दौरान उन्हें डॉक्टरेट ऑफ साइंस की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और विश्वविद्यालय के चांसलर और नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी के सारस्वत भी मौजूद रहे।

इस वजह से नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) का सम्मान


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) को ये सम्मान देश में नई सड़कों और एक्सप्रेस-वे बनाने, पर्यावरण के अनुकूल गाड़ियों को बढ़ावा देने, वैकल्पिक ईंधन को प्रोत्साहित करने और ट्रैफिक और परिवहन के क्षेत्र में नए डिजिटल प्रयोगों के लिए दिया गया है।

3142 छात्र-छात्राओं को बांटी गई डिग्रियां


ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के 12वें दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह में 3142 छात्र-छात्राओं को विभिन्न डिग्रियों से सम्मानित किया गया, जिसमें 46 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल, 44 छात्र-छात्राओं को ब्रांज मेडल और 46 छात्र-छात्राओं को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया।

वहीं ग्राफिक एरा यूनिवर्सटी के 12वें दीक्षांत समारोह में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कंप्यूटर एप्लीकेशन, बायोटेक, माइक्रोबाइलॉजी, पर्यावरण विज्ञान, कॉमर्स सेक्टर से जुड़े 37 रिसचर्स को पीएचडी की डिग्री भी दी गई।

इसके अलावा दीक्षांत समारोह में 2307 छात्र-छात्राओं को को ग्रेजुएशन की डिग्री दी गई तो वहीं 798 छात्र-छात्राओं को विभिन्न विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री से सम्मानित किया गया।

रोजगार देने वाले बनें युवा


ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी (CM Dhami) भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि युवा न केवल फ्यूचर रेडी बनें, बल्कि उन्हें रोजगार देने वाले भी बनें, ऐसा बनाना है। उन्होंने कहा कि इसी दिशा में प्रदेश में इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं, ताकि नवाचार और स्टार्टअप को प्रोत्साहन मिले।

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में उच्च शिक्षा में मशीन लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बिग डेटा जैसे आधुनिक कोर्सेस के साथ ही वैज्ञानिक अनुसंधान को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…