24 घण्टे ऑनलाइन

पालक सूप भी होता है टेस्टी, देखें इसकी आसान रेसिपी

वैसे तो हर मौसम में सूप (Soups) का मजा लिया जा सकता है लेकिन सर्दियों के मौसम में टेस्टी सूप को पीने का एक अलग ही आराम होता है. ज्यादातर लोग सूप को स्‍टार्टर के रूप में खाने के साथ शामिल करते हैं. सर्दियों में सूप शरीर…

24GhanteOnline
February 19, 2026
2 min read

वैसे तो हर मौसम में सूप (Soups) का मजा लिया जा सकता है लेकिन सर्दियों के मौसम में टेस्टी सूप को पीने का एक अलग ही आराम होता है. ज्यादातर लोग सूप को स्‍टार्टर के रूप में खाने के साथ शामिल करते हैं. सर्दियों में सूप शरीर को गरमाहट पहुंचाता है. सर्दियों के मौसम में तरह-तरह की सब्जियां बाजार में मिलती है जिनसे आप घर पर आसानी से टेस्टी सूप (Soup) तैयार कर सकते हैं. इस बार घर पर आप पालक का सूप बना सकते हैं. यह टेस्टी होने के साथ साथ हेल्दी भी होता है. जिन लोगों को पालक सब्जी के रूप में खाना पसंद नहीं है वह इस सूप को जरूर ट्राई करें.

आइए आपको बताते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे में.

पालक का सूप (Spinach Soup) बनाने की सामग्री


पालक-250 ग्राम

अदरक-1/2 चम्मच

टमाटर-1

मक्खन-2 चम्मच

नमक-स्वादानुसार

काली मिर्च-1/2 चम्मच

काला नमक-1/2 चम्मच

नींबू रस-1/2 चम्मच

धनिया पत्ता-1/2 चम्मच

हींग- एक चुटकी

पालक का सूप (Spinach Soup) बनाने की विधि


-सबसे पहले आप पालक, टमाटर और अदरक को अच्छे से साफ करके और काटकर अलग रख लें.

-इसके बाद आप एक पैन में थोड़ा पानी गरम करके पालक, टमाटर और अदरक को कुछ देर के लिए उबाल लें.

-उबलने के बाद इसे ठंडा कर लें और मिक्सर में डालकर अच्छे से पेस्ट तैयार कर लें.

-इसके बाद एक पैन में एक कप पानी गरम करके तैयार कर मिश्रण को डालें और कुछ देर पका लें.

-3 से 4 मिनट बाद इसमें अन्य सामग्री को भी डालकर कुछ देर पका लें.

-कुछ देर पकाने के बाद सूप में मक्खन और नींबू रस डालकर एक बार अच्छे से चलाकर गैस को बंद कर दें.

-अब इसे सूप बाउल में निकालकर गर्मागरम सर्व करें.

-आप चाहें तो ऊपर से क्रीम डालकर भी सर्व कर सकते हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…