नेल्स एक्सटेंशन के बाद भूलकर भी न करें ये काम, नाखून हो जाएंगे डैमेज
इन दिनों गली-मोहल्ले में नेल्स एक्सटेंशन (Nails Extension) करने वाले स्टूडियो मिल जाएंगे। जहां पर नाखूनों के ऊपर केमिकल की मदद से फॉल्स नाखून बनाकर उंगलियों पर चिपकाया जाता है। जो आपके हाथों की शोभा बढ़ाते हैं। लेकिन इन…
इन दिनों गली-मोहल्ले में नेल्स एक्सटेंशन (Nails Extension) करने वाले स्टूडियो मिल जाएंगे। जहां पर नाखूनों के ऊपर केमिकल की मदद से फॉल्स नाखून बनाकर उंगलियों पर चिपकाया जाता है। जो आपके हाथों की शोभा बढ़ाते हैं। लेकिन इन नेल्स एक्सटेंशन की वजह से काफी सारी लड़कियों को अपने नाखून तक गंवाने पड़ रहे क्योंकि इससे नाखूनों में इंफेक्शन फैल जा रहा। वहीं कई बार महंगे एक्सटेंशन कराने के कुछ ही दिन बाद नाखून डैमेज हो जाते हैं। जिसकी वजह से पैसे बर्बाद चले जाते हैं। अगर आप अपने नेल्स एक्सटेंशन (Nails Extension) करवा रही हैं तो इन 5 कामों को भूलकर भी ना करें।
बर्तन धोना और सफाई करना
अगर नेल्स एक्सटेंशन (Nails Extension) के बाद आपको कभी बर्तन धोना पड़ जाए या क्लीनिंग करना पड़े। जिसमे हार्श केमिकल वाले साबुन और सोप का इस्तेमाल होता है, तो हाथों में ग्लव्स पहन लें। नहीं तो ये केमिकल आपके नाखूनों को डैमेज कर सकते हैं।
नेल्स को टूल की तरह ना करे इस्तेमाल
सबसे बड़ा कॉमन सेंस कि जो नाखून दिख रहे हैं वो फॉल्स हैं और उन्हें काम में लाना। किसी चीज का ढक्कन खोलना हो या फिर उबले आलू के छिलके निकालने हो तो नेल्स एक्सटेंशन vका इस्तेमाल भूलकर भी ना करें।
सामान उठाने के लिए
नेल्स एक्सटेंशन (Nails Extension) करवा रखा है तो किसी सामान के जमीन पर गिर जाने या कई बार किसी पतली, महीन सी चीज को उठाने के लिए ना करें। ऐसा करने से आपके नेचुरल नाखून डैमेज हो सकते हैं।
मेनिक्योर ना करवाएं
नेल्स एक्सटेंशन (Nails Extension) हाथों में करवा रखा है तो भूलकर भी मेनिक्योर ना करवाएं। ऐसा करने से नाखूनों में इंफेक्शन फैल जाने का खतरा रहता है और नाखून भी हमेशा के लिए डैमेज हो जाते हैं।
मेंटेनेंस ना करवाना
काफी सारी लड़कियां नेल्स एक्सेंटशन (Nails Extension) करवाने के बाद उनकी मेटेंनेस पर खर्च नहीं करती है। जिसकी वजह से नेल्स डैमेज हो जाते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
