मैंने चिट्ठी नहीं देखी... चंपत राय के पत्र पर बोले नृपेंद्र मिश्रा
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि के निर्माण समिति की बैठक के दूसरे दिन शुक्रवार को श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य को लेकर नृपेंद्र मिश्रा (Nripendra Mishra) ने सर्किट हाउस में पत्रकारों को प्रगति की जानकारी दी और कहा कि अयोध्या…

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि के निर्माण समिति की बैठक के दूसरे दिन शुक्रवार को श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य को लेकर नृपेंद्र मिश्रा (Nripendra Mishra) ने सर्किट हाउस में पत्रकारों को प्रगति की जानकारी दी और कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनना करोड़ों श्रद्धालुओं के सपने का साकार होना है। उन्होंने श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय (Champat Rai) की गुरुवार को जारी चिट्ठी में अपना नाम होने के सवाल पर कहा कि उन्होंने पत्र देखा ही नहीं है और आप लोग विवाद कराना चाहते हैं। मंदिर निर्माण में केंद्र या राज्य सरकार का पैसा नहीं लगा, ट्रस्ट द्वारा एकत्रित धन से निर्माण कराया गया।
उन्होंने बताया कि तय किए गए करीब 70 निर्माण कार्यों में से लगभग 60 कार्य पूरे हो चुके हैं। पूरे हो चुके निर्माण कार्यों को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपा गया, अब रखरखाव ट्रस्ट करेगा।
परिसर में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या दूर करने के लिए सीवेज और ड्रेनेज व्यवस्था को मुख्य नाले से जोड़ने का काम किया जाएगा। नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि संग्रहालय, ऑडिटोरियम और ट्रस्ट कार्यालय के निर्माण पर अब विशेष ध्यान है।
संग्रहालय की गैलरी नंबर-7 पर करीब 5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यहां प्रवेश शुल्क लगेगा या नहीं, इसका फैसला ट्रस्ट करेगा। राम मंदिर ट्रस्ट सीईओ की नियुक्ति के साक्षात्कार के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हैं और उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या के दीपोत्सव से जुड़ेगा पूरा विश्व, डिजिटल माध्यम से जलेंगे एक लाख दीप
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या का दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और आस्था के वैश्विक उत्सव के रूप में अपनी पहचान को और व्यापक बना रहा है। दीपोत्सव-2026 के दसवें संस्करण में योगी सरकार ने पावन सरयू नदी…
दीपोत्सव का दशक: दक्षता एवं प्रबंधन का बेमिसाल संगम
- हरि शंकर मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार अयोध्या में मनाए जाने वाले दीपोत्सव के दशक का दृश्यचित्र मन में देखें। सरयू के तट पर संध्या का सिंदूरी रंग गहराएगा और घाट-दर-घाट लाखों बातियां एक साथ झिलमिलाएंगी और तब अयोध्या एक जीवंत…
UP Rise 2026: युवाओं को 'जॉब सीकर' से 'जॉब क्रिएटर' बना रही योगी सरकार
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'आत्मनिर्भर यूपी' विजन को धरातल पर उतारने और युवाओं को उद्यमिता के प्रति प्रेरित करने के लिए बुधवार को राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में 'यूपी राइज 2026'…
योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव-2026 को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में इस बार 30 लाख से अधिक दीप सजाने का लक्ष्य रखा गया है। आयोजन को सफल…
