24 घण्टे ऑनलाइन

ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट ऑप्शन है ओट्स कटलेट

अगर आप हमेशा एक हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी की तलाश में रहते हैं, तो आपकी तलाश यहीं रुक जाती है। ये आसान ओट्स कटलेट (Oats Cutlet) रेसिपी स्टेप बाय स्टेप गाइडलाइंस के साथ आपकी मदद करेगी। ये ओट्स कटलेट (Oats Cutlet) रेसिपी…

24GhanteOnline
July 5, 2026
2 min read

अगर आप हमेशा एक हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी की तलाश में रहते हैं, तो आपकी तलाश यहीं रुक जाती है। ये आसान ओट्स कटलेट (Oats Cutlet)  रेसिपी स्टेप बाय स्टेप गाइडलाइंस के साथ आपकी मदद करेगी।

ये ओट्स कटलेट (Oats Cutlet) रेसिपी एक आसानी से बनने वाला पौष्टिक डिश है जिसे आप किटी पार्टी, गेम नाइट और पिकनिक जैसे मौकों पर बना सकते हैं। इसे आजमाएं और अपने प्रियजनों के साथ आनंद लें।

ओट्स कटलेट (Oats Cutlet) बनाने की सामग्री


1 कप भुना हुआ ओट्स

1/2 कप पनीर

4 बड़े चम्मच कद्दूकस की हुई गाजर

1 कप उबले आलू

1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट

2 बड़े चम्मच रिफाइंड तेल

आवश्यकता अनुसार नमक

1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर

1 छोटा चम्मच मिर्च पाउडर

1 छोटा चम्मच हरी मिर्च पेस्ट करने के लिए कुचला हुआ

ओट्स कटलेट (Oats Cutlet) बनाने की विधि


आलू को मैश कर लें और गाजर को कद्दूकस कर लें

ओट्स कटलेट रेसिपी को शुरू करने के लिए, उबले हुए आलू को छीलकर अच्छी तरह मैश कर लें।

एक बड़ा बाउल लें और उसमें ओट्स, मसले हुए आलू, अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च का पेस्ट, कद्दूकस की हुई गाजर, नमक, मिर्च पाउडर और गरम मसाला पाउडर डालें। पनीर को प्याले में क्रम्बल करें और अच्छी तरह मिला लें ताकि मिक्सचर आटे जैसा हो जाए।

कटलेट को आकार दें

आटे से छोटी छोटी लोइयां निकालिये और हथेलियों की मदद से छोटी-छोटी लोइयां बना लीजिये। जब ये बॉल्स बनकर तैयार हो जाएं तो इन्हें हाथों से चपटा करके कटलेट बना लें।

ओट्स कटलेट को फ्राई करें और परोसें

आखिर में, एक सॉस पैन को मीडियम आंच पर रखें और इसे केवल 2 बड़े चम्मच रिफाइंड तेल से अच्छी तरह ग्रीस कर लें। तैयार कटलेट को पैन में डालकर दोनों तरफ से सेंक लें।

सुनहरा भूरा रंग हो जाने के बाद, गैस बंद कर दें और इन ओट्स कटलेट को हरी चटनी और टोमैटो कैचप के साथ परोसें। इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें, इसे रेट करें और हमें बताएं कि ये कैसी बनी?

टिप्स

बेहतर बनावट के लिए आप कटलेट में पिसा हुआ या टूटा हुआ पोहा भी मिला सकते हैं।

बेझिझक कॉर्न या मटर अपनी पसंद के अनुसार डालें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…