आपके दिल को हेल्दी एंड फिट रखता है ये तेल
भागदौड़ भरी जीवनशैली और अनियमित खानपान के बीच हमें दिल (heart) की सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। हमारा हृदय स्वस्थ रहेगा तो हमारा शरीर भी कई बीमारियों से बचा रहेगा। इसलिए अपने हृदय को स्वस्थ रखने के लिए आपको अपनी…
भागदौड़ भरी जीवनशैली और अनियमित खानपान के बीच हमें दिल (heart) की सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। हमारा हृदय स्वस्थ रहेगा तो हमारा शरीर भी कई बीमारियों से बचा रहेगा। इसलिए अपने हृदय को स्वस्थ रखने के लिए आपको अपनी डाइट सही रखनी होगी, तनाव से बचना होगा, योग को जीवन में शामिल करना होगा।
दिल की सेहत के लिए हमारे खानपान में शामिल कुकिंग ऑयल यानी खाद्य तेल का सही होना भी बहुत जरूरी है, क्योंकि यह हमारे हृदय को प्रभावित करता है। हमें ऐसे कुंकिग ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए, जो हमारे दिल की सेहत के लिए बेहतर और फायदेमंद हो। आइए आपको बताते हैं इस बारे में विस्तार से:
जैतून का तेल (olive oil) हमारे हृदय को स्वस्थ रखने के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड ज्यादा पाया जाता है। न्यूयॉर्क के नॉर्थवैल हैल्थ सैंड्रा एटलस बास हार्ट अस्पताल में हुए एक शोध के मुताबिक, रोजाना आधे चम्मच से ज्यादा जैतून के तेल के सेवन से कार्डियोवस्कुलर बीमारियों का खतरा 15 फीसदी और कोरोनरी हार्ट डिजीज का खतरा 21 फीसदी कम हो जाता है।
एवोकाडो तेल का इस्तेमाल करने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। एवोकाडो तेल अपरिष्कृत तेल है, इसलिए इसमें सारे आवश्यक पोषक तत्व मौजूद रहते हैं। एवोकाडा तेल में विटामिन ई, पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इस कारण यह हमारे हृदय के लिए उत्तम तेल माना जाता है।
तिल के तेल(Sesame Oil Benefits) के कई फायदे होते हैं। तिल का तेल खाने के स्वाद को भी बढ़ाता है। इसमें भी पॉलीअनसैचुरेटेड और मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड मौजूद होते हैं, जो शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। आप तिल के तेल का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए करेंगे तो आपका हृदय स्वस्थ रहेगा।
सब्जी बनाने के लिए अलसी के तेल का स्मोकिंग प्वाइंट कम होता है। अलसी के तेल का इस्तेमाल सलाद और स्मूदी में किया जा सकता है। स्वाद हो सकता है आपको ठीक न लगे, लेकिन जब बात दिल की सेहत की है तो आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इस तेल में अल्फा-लिनोलिक एसिड होता है जो ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक हिस्सा है। अलसी के तेल का सेवन करने से आप इंफ्लेमेशन बीमारियों से बच सकते हैं। यह हृदय से संबधित बीमारियों को कम करने में मददगार है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
