24 घण्टे ऑनलाइन

हत्या के आरोपी ओलंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार को मिली जमानत

नई दिल्ली। जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन सागर धनखड़ की हत्या का आरोप में जेल में बंद ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान सुशील कुमार (Sushil Kumar) को दिल्ली हाईकोर्ट ने नियमित जमानत मिली है। इस मामले में सुशील को दो जून 2021…

24GhanteOnline
March 4, 2025
2 min read

नई दिल्ली। जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियन सागर धनखड़ की हत्या का आरोप में जेल में बंद ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान सुशील कुमार (Sushil Kumar) को दिल्ली हाईकोर्ट ने नियमित जमानत मिली है। इस मामले में सुशील को दो जून 2021 को गिरफ्तार किया था। वहीं, उन्हें इससे पहले जुलाई 2023 में घुटने की सर्जरी के लिए 7 दिन की अंतरिम जमानत दी गई थी। रेसलर सुशील कुमार भारतीय कुश्ती का एक बड़ा नाम है। लेकिन साल 2021 में घटी इस घटना से उनका खेल करियर पूरी तरह तबाह हो गया।

ओलंपियन सुशील कुमार (Sushil Kumar) पहलवान सागर धनकड़ की हत्या के आरोप में पिछले कई समय से जेल में बंद थे। दरअसल सुशील कुमार पर संपत्ति विवाद में चार मई, 2021 को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम की पार्किंग में सागर धनखड़ और उनके दोस्तों जय भगवान और भगत पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। इस हमले में घायल सागर धनखड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जिसके बाद सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया था।

साल 2023 में भी मिली थी जमानत


साल 2023 में सुशील कुमार (Sushil Kumar) को मेडिकल के आधार पर एक हफ्ते की अंतरिम जमानत दी गई थी। दरअसल, सुशील कुमार को घुटने में चोट लगी थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें घुटने के ऑपरेशन की सलाह दी थी। कोर्ट से सुशील कुमार को 23 जुलाई से 30 जुलाई तक के लिए अंतरिम जमानत मिली थी, जिसकी मियाद कुछ दिन और बढ़ाई गई थी और फिर उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था।

सपा नेता की गला रेतकर निर्मम हत्या, मौके पर पहुंचे SP; भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात


सुशील कुमार (Sushil Kumar) ने रेसलिंग में भारत के लिए ओलंपिक में दो मैच जीते हैं। 2008 के बीजिंग ओलंपिक में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था और फिर 2012 के लंदन ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर भारत लौटे थे। सुशील कुमार ने लगातार दो ओलंपिक में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बनने का गौरव हासिल किया था। इसके बाद वह देश के युवा पहलवानों के रोल मॉडल बन गए थे। लेकिन सुशील पर कामयाबी हावी हो गई थी और वे मानो बुराइयों के दलदल में धंसते चले गए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…

एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…