विस्फोटक फैक्टरी में विस्फोट से एक व्यक्ति की मौत, आठ घायल
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में गुरुवार आधी रात के बाद एक विस्फोटक कारखाने में हुए विस्फोट (Explosion) में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान आठ अन्य घायल भी हो गए। अधिकारियों ने बताया कि जिले के बाजारगांव…
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में गुरुवार आधी रात के बाद एक विस्फोटक कारखाने में हुए विस्फोट (Explosion) में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान आठ अन्य घायल भी हो गए। अधिकारियों ने बताया कि जिले के बाजारगांव स्थित सोलर ग्रुप के एक संयंत्र में रात करीब 12.30 बजे विस्फोट हुआ। विस्फोट के कारण पूरी इमारत ढह गई। अधिकारियों के मुताबिक, 25 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कंपनी के वरिष्ठ महाप्रबंधक आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विस्फोट क्रिस्टलीकरण भवन में रात 12.33 बजे हुआ, जहां ऊर्जावान पदार्थों का क्रिस्टलीकरण किया जाता है। विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। उन्होंने कहा कि हमने सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। विस्फोट का कारण जांच के बाद स्पष्ट होगा।’
अधिकारी ने बताया कि विस्फोट (Explosion) से पहले विस्फोट के संकेत मिले थे, जिसके बाद वहां मौजूद लोग खुद ही प्लांट से बाहर निकल गए। उन्होंने बताया कि विस्फोट के बाद कूलिंग सिस्टम (Cooling System) अपने आप चालू हो गया और निकासी व इमारत की सफाई जैसी सभी आपातकालीन प्रक्रियाएं ठीक से पूरी कर ली गईं। साथ ही पूरे कारखाने में सुरक्षा उपाय लागू कर दिए गए।
अधिकारी ने कहा कि हमारे वरिष्ठ अधिकारी और निदेशक समय पर घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस के साथ सभी टीमों ने समय पर प्रतिक्रिया दी।’ उन्होंने बताया कि विस्फोट के कारण पूरी इमारत ढह गई। घायलों के इलाज का खर्च कंपनी वहन करेगी और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।
नागपुर निवासी राकांपा (सपा) नेता और राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
