ओपन पोर्स ने छीन ली खूबसूरती, तो इन टिप्स से पाएं छुटकारा
स्किन प्रॉब्लम्स में से एक है ओपन पोर्स (Open Pores) की समस्या। इसमें चेहरे पर गड्डे नजर आते हैं। इनकी वजह से चेहरा खुरदुरा नजर आने लगता है।आमतौर पर ओपन पोर्स की दिक्कत जेनेटिक्स, एजिंग, ऑयली स्किन, हॉर्मोंस, धूप में…
स्किन प्रॉब्लम्स में से एक है ओपन पोर्स (Open Pores) की समस्या। इसमें चेहरे पर गड्डे नजर आते हैं। इनकी वजह से चेहरा खुरदुरा नजर आने लगता है।आमतौर पर ओपन पोर्स की दिक्कत जेनेटिक्स, एजिंग, ऑयली स्किन, हॉर्मोंस, धूप में जरूरत से ज्यादा निकलने और मोटे हेयर फॉलिकल्स के कारण हो जाती है। ओपन पोर्स को कम करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे आजमाए जा सकते हैं। इन नुस्खों को आजमाना बेहद आसान है और इनका असर भी कमाल का नजर आता है।
ओपन पोर्स (Open Pores) को कम करने के लिए हल्दी और गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक कटोरी में थोड़ी हल्दी और उसमें थोड़ा गुलाब जल डालकर पेस्ट बनाना होगा। इस पेस्ट को ओपन पोर्स वाले हिस्से पर कम से कम 15 मिनट के लिए लगाएं, फिर साफ पानी से धो लें। इससे ओपन पोर्स कम होंगे। ऐसा आप हफ्ते में दो से तीन बार कर सकते हैं।
अंडे का सफेद हिस्सा ओपन पोर्स (Open Pores) के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। आपको अंडे के सफेद हिस्से को लेकर उसमें एक चम्मच ओटमील और दो बूंदे नींबू के रस की डालनी होगी। इस मिश्रण को ओपन पोर्स वाले हिस्से पर 10 मिनट के लिए लगाएं, फिर साफ पानी से धो लें।
एलोवेरा जेल भी ओपन पोर्स (Open Pores) को कम करने में काफी मदद करता है। आप एलोवेरा से गुदा निकाल कर इसे कुछ घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद 10 मिनट के लिए ओपन पोर्स वाली जगह पर लगाएं और ठंडे पानी से धो लें। आप रात में इसे लगाकर भी सो सकते हैं।
आप चंदन पाउडर और शहद का इस्तेमाल कर भी ओपन पोर्स को कम कर सकते हैं. इसके लिए आपको चंदन पाउडर में थोड़ा सा शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करना होगा। इस पेस्ट को 10 मिनट के लिए पोर्स वाली जगह पर लगाएं और फिर साफ पानी से धो लें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
