हमारी एकता ही देश की अखंडता का आधार : योगी आदित्यनाथ
महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को प्रयागराज में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (Pradeep Mishra) की कथा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने महाकुम्भ (Maha Kumbh) के महत्व और सनातन धर्म की…
महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को प्रयागराज में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (Pradeep Mishra) की कथा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने महाकुम्भ (Maha Kumbh) के महत्व और सनातन धर्म की महिमा पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एकता का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ ने हमें एकता का संदेश दिया है। यह संदेश हमें अखंड रहने की प्रेरणा देता है। हमारी एकता ही देश की अखंडता का आधार है। जब भारत अखंड और सुरक्षित रहेगा, तभी हमारे धर्मस्थल, पर्व-त्योहार, मठ-मंदिर, हमारी बेटियां और बहनें सुरक्षित रहेंगी।
गर्व से कहो कि हम हिंदू हैं...
योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सनातन धर्म के प्रति गर्व की भावना व्यक्त करते हुए कहा कि बिना किसी संकोच के हमें सनातन धर्म के साथ आगे बढ़ना होगा। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के शब्दों को दोहराते हुए कहा कि गर्व से कहो कि हम हिंदू हैं। हिंदू होने का अर्थ केवल मनुष्यों के कल्याण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संपूर्ण चराचर जगत की सुरक्षा की गारंटी देता है। यही संदेश महाकुम्भ भी दे रहा है।
दुनिया में इतना विशाल समागम संभव नहीं
मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व संख्या का उल्लेख करते हुए कहा कि 13 जनवरी से 16 फरवरी तक 33 दिनों में लगभग 52 करोड़ श्रद्धालु पावन त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।
महाकुम्भ में डुबकी लगाकर अभिभूत हुईं राज्यपाल, कहाः वर्षों तक नहीं भूल पाएंगे दिव्य अनुभव
उन्होंने कहा कि दुनिया में कहीं और इतने विशाल जनसमूह का समागम संभव नहीं है। जो लोग सनातन धर्म को कोसते हैं, उन्हें इस विराट स्वरूप का दर्शन करना चाहिए, जिससे उन्हें अपनी मानसिकता पर आत्मग्लानि होगी।
सनातन धर्म को कोसने वाले हमेशा मुंह की खाते हैं
मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कुछ लोगों पर भारत, भारतीयता और सनातन धर्म के खिलाफ षडयंत्र करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सनातन धर्म कभी भी उनके षडयंत्रों का शिकार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जो भी सनातन धर्म के खिलाफ षडयंत्र रचने की कोशिश करता है, उसे हमेशा हार का सामना करना पड़ा है, ऐसे लोग हमेशा मुंह की खाते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर ओडीओपी को ही उपहार स्वरूप चुनें: मुख्यमंत्री
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
