• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुम्भ में डुबकी लगाकर अभिभूत हुईं राज्यपाल, कहाः वर्षों तक नहीं भूल पाएंगे दिव्य अनुभव

Writer D by Writer D
16/02/2025
in Mahakumbh 2025, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
Anandiben Patel

Anandiben Patel

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भनगर। तीर्थराज प्रयागराज में महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) के महासमागम में रविवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। रविवार को उन्होंने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई और महाकुम्भ में सम्मिलित होने के अवसर को उन्होंने विशिष्ट बताया। त्रिवेणी संगम में स्नान के साथ ही बड़े हनुमान मंदिर, अक्षयवट और सरस्वती कूप में विधिवत दर्शन-पूजन व अर्चन किया। महाकुम्भ (Maha Kumbh) में डुबकी लगाकर अभिभूत हुईं राज्यपाल ने कहा यह एक अलग प्रकार का दिव्य अनुभव है जो वर्षों तक स्मृतियों में रहेगा। उन्होंने कहा कि डुबकी लगाने के बाद एक विशिष्ट प्रकार का अनुभव हो रहा है जो तीर्थराज प्रयागराज की आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार उनमें कर रहा है।

योगी सरकार व स्थानीय प्रशासन के प्रयासों को राज्यपाल ने सराहा

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) ने कहा कि तीर्थराज प्रयागराज न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि सारे देश और विश्व की आस्था के केंद्र में है। ऐसे में, देश-दुनिया से करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु यहां आ रहे हैं। इस सारी व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के लिए योगी सरकार और स्थानीय प्रशासन बधाई का पात्र है।

महाकुम्भ की व्यवस्थाओं को लेकर संत गदगद, सीएम योगी को दिया श्रेय

उन्होंने प्रयागराज आकर विभिन्न घाटों पर स्नान करने वाले स्नानार्थियों की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस प्रकार सुव्यवस्थित तरीके से लोग स्नान करके अपने गंतव्य स्थलों को जा रहे हैं वह अद्भुत है।

त्रिवेणी संगम में स्नान कर अक्षयवट, सरस्वती कूप व बड़े हनुमान का किया पूजन-अर्चन

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) रविवार को प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचीं। एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर के जरिए वह डीपीएस अरैल पहुंचीं जहां रिजर्व्ड हेलिपैड पर उनका हेलिकॉप्टर उतरा। यहां से अरैल घाट से मोटर फ्लोटिंग जेटी के जरिए वह त्रिवेणी संगम पहुंची जहां उन्होंने विधिवत स्नान व पूजन-अर्चन किया। इसके बाद मोटर फ्लोटिंग जेटी के जरिए उन्होंने किला घाट पहुंचकर अक्षयवट का पूजन-अर्चन किया। इसके उपरांत, सरस्वती कूप व बड़े हनुमान मंदिर में भी उन्होंने विधिवत पूजन-अर्चन किया।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025mahakumbh2025
Previous Post

महाकुम्भ की व्यवस्थाओं को लेकर संत गदगद, सीएम योगी को दिया श्रेय

Next Post

अयोध्या में होम स्टे संचालकों की मौजां ही मौजां

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
Next Post
Homestays in Ayodhya

अयोध्या में होम स्टे संचालकों की मौजां ही मौजां

यह भी पढ़ें

Dead Body

महिला समेत दो लोगों ने लगाई फांसी, युवक की मौत

07/10/2022
Train

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

10/11/2022
आतंकी ठिकाना ध्वस्त

कूपवाडा में सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाना किया ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार बरामद

19/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version