• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IGRS निस्तारण में विंध्याचल मंडल पूरे प्रदेश में नंबर-वन

Writer D by Writer D
02/09/2026
in उत्तर प्रदेश, मिर्जापुर
0
Vindhyachal Division ranks first in IGRS grievance redressal.

Vindhyachal Division ranks first in IGRS grievance redressal.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मीरजापुर। शासन की महत्वपूर्ण जन शिकायत निवारण प्रणाली आईजीआरएस (IGRS) में विंध्याचल मंडल ने प्रदेश में अपनी कार्यकुशलता का परचम लहराया है। अगस्त 2026 की जारी रैंकिंग में संदर्भों की मार्किंग और अग्रसारण में लगे औसत दिवस के मामले में विंध्याचल मंडल ने प्रदेश के सभी 18 मंडलों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। मंडल को निर्धारित 120 पूर्णांक में से 105 अंक मिले, जो 87.50 प्रतिशत प्रगति है।

शासन की रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और अन्य उच्चस्तरीय संदर्भों को मंडल स्तर से संबंधित जनपदों एवं विभागों तक पहुंचाने में विंध्याचल मंडल ने सबसे कम समय लिया। इस उपलब्धि पर मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने अधिकारियों और आईजीआरएस सेल में तैनात कर्मचारियों को बधाई दी।

मंडलायुक्त ने कहा कि यह उपलब्धि टीमवर्क का परिणाम है। मीरजापुर, भदोही और सोनभद्र के जिलाधिकारियों, मंडलीय अधिकारियों और समीक्षा अधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने कहा कि शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया में संदर्भों को संबंधित विभाग तक तेजी से पहुंचाना पहला महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसी कार्यशैली को आगे भी बनाए रखें। केवल तेजी ही नहीं, बल्कि शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। कोई भी संदर्भ बिना ठोस कार्रवाई के लंबित न रहे और शिकायतकर्ता को स्पष्ट जवाब मिले।

मंडलायुक्त ने कहा कि आईजीआरएस की नियमित समीक्षा जारी रहेगी। उन्होंने अपर आयुक्त, संयुक्त विकास आयुक्त, मंडलीय अधिकारियों और आईजीआरएस पटल प्रभारियों को बधाई देते हुए प्रदेश में आगे भी नंबर-वन बने रहने के लिए और बेहतर प्रयास करने का आह्वान किया।

Tags: igrs
Previous Post

बेटियों की शिक्षा को मजबूत आधार दे रही योगी सरकार, KGBV के कायाकल्प के लिए धन जारी

Next Post

‘लखपति दीदी’ बन प्रदेश की 28 लाख से अधिक महिलाएं बनीं परिवार की आर्थिक धुरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
Lakhpati Didi

‘लखपति दीदी’ बन प्रदेश की 28 लाख से अधिक महिलाएं बनीं परिवार की आर्थिक धुरी

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सपा ने प्रदेशवासियों को सिर्फ बांटने का काम किया, कभी आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास नहीं किया: सीएम योगी

25/02/2025
cm yogi

चैरासी कोसी परिक्रमा मार्ग से सम्बन्धित समस्त कार्य युद्धस्तर पर कराए जाएं : योगी

27/12/2020
cm yogi reached to ayodhya

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, राम मंदिर भूमि पूजन की वर्षगांठ पर होगा भव्य आयोजन

05/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version