24 घण्टे ऑनलाइन

कमीनें धर्म पूछकर निर्दोषों को गोली मार रहे..., पहलगाम हमले के आतंकियों पर भड़के औवैसी

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इन आतंकियों के खात्मे से ही पीड़ित परिवारों को न्याय मिलेगा। ओवैसी ने…

24GhanteOnline
April 24, 2025
3 min read

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इन आतंकियों के खात्मे से ही पीड़ित परिवारों को न्याय मिलेगा। ओवैसी ने पाकिस्तान से आए इन आतंकियों के सीमा पार करने पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आतंकियों को पनाह देने वाले देशों के खिलाफ एकजुट होकर कार्रवाई करने की जरूरत है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi)  ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि इन आतंकयों के खात्मे से ही उन लोगों के परिवार को न्याय मिलेगा, जिनकी इसमें हत्या हुई है।

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने कहा, ‘एक ऐसी जगह जहां इतने सारे पर्यटक थे, वहां एक भी पुलिस कर्मी या सीआरपीएफ कैंप नहीं था। क्विक रिएक्शन टीम को मौके पर पहुंचने में एक घंटे से अधिक का समय लगा और इन कमीनों-हरमजादों ने लोगों से उनका धर्म पूछने के बाद उन्हें गोली मार दी।’

ओवैसी ने उठाए सवाल?


उन्होंने कहा कि वे पाकिस्तान से आए थे और पाकिस्तान उनका समर्थन करता है। वे सीमा कैसे पार कर गए? इसके लिए कौन जिम्मेदार है? वे पहलगाम पहुंचे गए तो श्रीनगर भी पहुंच सकते थे। न्याय तभी होगा जब जवाबदेही तय होगी। हम आतंकी हमले की निंदा करते हैं।

बता दें कि एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि पहलगाम सर्वदलीय बैठक के लिए संसद में सदस्यों की संख्या की परवाह किए बिना सभी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया जाए।

ओवैसी (Owaisi) ने रिजिजू से की फोन पर बात


ओवैसी (Owaisi) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने बुधवार रात केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू से बात की और उन्हें बताया गया कि एनडीए सरकार केवल ‘पांच या 10 सांसदों’ वाले दलों को आमंत्रित करने पर विचार कर रही है। ओवैसी ने यह भी कहा कि जब उन्होंने पूछा कि कम सांसदों वाले दलों को क्यों नहीं? तो केंद्रीय मंत्री ने जवाब दिया कि बैठक ‘बहुत लंबी’ हो जाएगी और उन्होंने मजाक किया कि एआईएमआईएम नेताओं की आवाज वैसे भी बहुत तेज है। गुरुवार शाम को होने वाली बैठक में केंद्र विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को पहलगाम आतंकी हमले के बारे में जानकारी देगा और उनके विचार सुनेगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नेताओं को जानकारी देंगे। सिंह बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

सीमा हैदर नहीं जाएगी पाकिस्तान, वकील एपी सिंह ने दिया बड़ा बयान


ओवैसी ने कहा कि यह भाजपा या किसी अन्य पार्टी की आंतरिक बैठक नहीं है, बल्कि आतंकवाद और आतंकवादियों को पनाह देने वाले देशों के खिलाफ एक मजबूत और एकजुट संदेश भेजने के लिए एक सर्वदलीय बैठक है। क्या नरेंद्र मोदी सभी दलों की चिंताओं को सुनने के लिए एक घंटा अतिरिक्त नहीं दे सकते?

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…