• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीमा हैदर नहीं जाएगी पाकिस्तान, वकील एपी सिंह ने दिया बड़ा बयान

Writer D by Writer D
24/04/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, नोएडा
0
Seema Haider

Seema Haider

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नोएडा। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने यहां रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं। उन्हें 48 घंटे के अंदर देश छोड़ कर जाने का अल्टीमेटम दिया गया है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या पाकिस्तान से निकलकर अवैध रूप से भारत आई सीमा हैदर (Seema Haider) भी वापस जाएगी? इस सवाल का जवाब सीमा हैदर के वकील और मुंह बोले भाई एपी सिंह ने दिया है। कहा कि यह मामला पूरी तरह अलग है। एपी सिंह ने कहा कि सीमा हैदर को उत्तर प्रदेश की कोर्ट से जमानत मिली है।

वकील एपी सिंह के मुताबिक सीमा हैदर (Seema Haider) के सभी दस्तावेज केंद्रीय जांच एजेंसियों के पास हैं। यही नहीं, सीमा हैदर देश में शरणार्थी के रूप में रह रही है और इस संबंध में उसकी अर्जी राष्ट्रपति के पास लंबित है। ऐसे में उसे फिलहाल देश छोड़ने की जरूरत नहीं है। जहां तक पहलगाम अटैक के बाद भारत सरकार द्वारा लिए गए फैसले की बात है तो यह फैसला सीमा हैदर के मामले में लागू नहीं होता। यह मामला बिलकुल अलग है और इसीलिए इस फैसले का कोई असर भी सीमा हैदर के मामले पर नहीं पड़ेगा।

सचिन मीणा से रचाई शादी

बता दें कि सीमा हैदर (Seema Haider) मूल रूप से पाकिस्तान की रहने वाली है। वह पबजी खेलते हुए ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने वाले सचिन मीणा के संपर्क में आई थी। दोनों के बीच पबजी खेलते हुए ही प्यार हो गया और फिर अपने पति गुलाम हैदर को छोड़ कर सीमा हैदर अपने चार बच्चों को साथ लेकर नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत आ गई। यहां उसने वकील एपी सिंह के सहयोग से सचिन मीणा के साथ शादी रचा ली और हाल ही में उसने सचिन मीणा से एक बच्चा भी पैदा किया है।

गुलाम ने भी लगाई गुहार

एपी सिंह ने कहा कि सीमा हैदर (Seema Haider) जब से भारत आई है, भारत के कानून का पालन कर रही है। उन्होंने कहा कि सीमा हैदर को उत्तर प्रदेश और देश की सरकार से पूरी उम्मीद है।

पाक नागरिक 48 घंटे में भारत छोड़े… पहलगाम हमले के बाद भारत का बड़ा एक्शन

उधर, सीमा हैदर के पहले पति गुलाम हैदर ने भी भारत सरकार से गुहार लगाई है। गुलाम ने कहा कि यह सही मौका है कि सीमा हैदर को भारत से निकाला जाए। यदि उसे नहीं निकाला जाता है तो भारत में ही सजा दी जाए, लेकिन उसके चारो बच्चों को उसके पास भेज दिया जाए।

Tags: Noida newsSeema Haiderup news
Previous Post

पाकिस्तान ने BSF जवान को लिया हिरासत में, 24 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं किया रिहा

Next Post

कमीनें धर्म पूछकर निर्दोषों को गोली मार रहे…, पहलगाम हमले के आतंकियों पर भड़के औवैसी

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Prasad Maurya
Main Slider

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने की तैयारी और तेज होगी: केशव प्रसाद मौर्य

12/05/2026
Degree Colleges
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, यूनिवर्सिटीज की तर्ज पर अब डिग्री कॉलेजों को भी मिलेगी राष्ट्रीय रैंकिंग

11/05/2026
Rampur shines once again in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान

11/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ देश में नंबर-1

11/05/2026
Next Post
Owaisi

कमीनें धर्म पूछकर निर्दोषों को गोली मार रहे..., पहलगाम हमले के आतंकियों पर भड़के औवैसी

यह भी पढ़ें

प्रियंका के नक्शेकदम पर हैं भूमि पेडनेकर

19/07/2020
murder

बुजुर्ग दंपत्ति की निर्मम हत्या, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

06/11/2021
Akhil Akkineni to start shooting for his new film soon

जल्द ही अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे अखिल अक्किनेनी

06/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version