24 घण्टे ऑनलाइन

विकेंड पार्टी को स्पेशल बनाएगी ये बिरयानी

जब भी कभी स्पेशल फूड की बात आती हैं तो वेज और नॉनवेज दोनों के पसंदीदा आहार में बिरयानी जरूर आती हैं जो डिनर को स्पेशल बनाने का काम करती हैं। अगर आप वेजिटेरियन हैं तो पनीर बिरयानी (Paneer Biryani) का लाजवाब स्वाद ले सकते…

24GhanteOnline
June 10, 2026
3 min read

जब भी कभी स्पेशल फूड की बात आती हैं तो वेज और नॉनवेज दोनों के पसंदीदा आहार में बिरयानी जरूर आती हैं जो डिनर को स्पेशल बनाने का काम करती हैं। अगर आप वेजिटेरियन हैं तो पनीर बिरयानी (Paneer Biryani)  का लाजवाब स्वाद ले सकते हैं। पनीर बिरयानी आपके डिनर को स्पेशल बनाने का काम करेगी। आज इस कड़ी में हम आपको पनीर बिरयानी (Paneer Biryani)  बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

पनीर बिरयानी (Paneer Biryani) बनाने की सामग्री

बासमती चावल - 3 कप
पनीर - 1/2 किलो
काजू पेस्ट - 1 कप
प्याज लच्छे में कटा - 1 कप
प्याज बारीक कटी - 1
बादाम - 10
मक्खन - 2 टेबलस्पून
देसी घी - 4 टेबलस्पून
टोमेटो प्यूरी - 1 कप
हरी मिर्च कटी - 3
अदरक कटा - 1 टेबलस्पून
लहसुन - 5 कलियां
पुदीने की पत्तियां - 1 टेबलस्पून
हल्दी पाउडर - 1 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टेबलस्पून
दालचीनी - 2 टुकड़े
हरा धनिया - 1 टेबलस्पून
इलायची पाउडर - 1/2 टी स्पून
तंदूरी मसाला - 1 टी स्पून
बड़ी इलायची - 4
हरी इलायची - 6
काली मिर्च पाउडर - 1/4 टी स्पून
नमक - स्वादानुसार

पनीर बिरयानी (Paneer Biryani) बनाने की विधि

पनीर बिरयानी (Paneer Biryani) बनाने के लिए सबसे पहले चावल को लें और उन्हें धोकर उबाल लें। इसके बाद पनीर के टुकड़े कर एक बाउल में रख दें। अब एक कड़ाही में घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करने रख दें। जब घी गर्म होकर पिघल जाए तो उसमें पनीर के टुकड़े डालें और सुनहरा होने तक फ्राई करें। जब पनीर अच्छे से फ्राई हो जाए तो उसे एक प्लेट में निकाल लें। अब बचे तेल में लौंग, दालचीनी, हरी इलायची, बड़ी इलायची, काली मिर्च पाउडर डालें और 30 सेकंड तक मसालों को चलाते हुए भूनें।

इसके बाद इसमें अदरक, लहसुन, बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च डालें और इसे दो से तीन मिनट तक तेल आंच पर चलाते हुए फ्राई करें। इसके बाद इसमें तंदूरी मसाला, हल्दी पाउडर, इलायची पाउडर डालें और मिक्स कर दें। इसके बाद टमाटर की प्यूरी डालें और सभी को मिक्स कर 5 मिनट तक भून लें।

इसके बाद इस मिश्रण में काजू पेस्ट और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिला दें। जब ये मिश्रण अच्छे से पक जाए और घी छोड़ने लग जाए तो इसमें पनीर डालें और इसे लगभग 10 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें। अब एक बर्तन लें और उसे धीमी आंच पर गैस पर रख दें।

बर्तन में पहले एक तिहाई चावल डालकर पहली परत बिछा दें। इसके ऊपर पनीर का आधा मिश्रण डालकर दूसरी परत बना दें। फिर चावल की एक और परत पनीर की परत के ऊपर बिछा दें। इसी तरह दूसरी बार चावल के ऊपर बाकी बचे पनीर के मिश्रण की दूसरी परत बिछा दें और आखिर में चावल के आखिरी हिस्से की परत सबसे ऊपर बिछा दें।

अब चावल के ऊपर फ्राइड लच्छेदार प्याज, पुदीना पत्ती, धनिया पत्ती डालकर फैला दें। अब बर्तन को फॉइल पेपर या फिर ढक्कन से ढंक दें और फिर धीमी आंच पर कम से कम 15 मिनट तक पकने दें। इस तरह आपके डिनर के लिए स्वादिष्ट पनीर बिरयानी (Paneer Biryani) बनकर तैयार हो गई है। ये आपके खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…