अमित शाह के अंबाला दौरे की तैयारी तेज, CM नायब सैनी ने लिया जायजा
अंबाला। 1857 की क्रांति के वीरों की याद में अंबाला छावनी में बने भव्य अंतरराष्ट्रीय स्तर के शहीदी स्मारक का आगामी 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर आयोजित होने वाली जनसभा के मद्देनजर…

अंबाला। 1857 की क्रांति के वीरों की याद में अंबाला छावनी में बने भव्य अंतरराष्ट्रीय स्तर के शहीदी स्मारक का आगामी 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर आयोजित होने वाली जनसभा के मद्देनजर वीरवार शाम हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांधी ग्राउंड का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।
जनसभा स्थल पर पहुंचने पर परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री ने मंच, सुरक्षा, वीवीआईपी मूवमेंट, पार्किंग और बैठने की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन से जुड़े सभी प्रबंध पुख्ता और सुचारू होने चाहिए ताकि आमजन को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की रूपरेखा और की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी दी। 5 नवंबर को होने वाले इस भव्य समारोह में गृह मंत्री अमित शाह जनसभा को संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक और कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गाजियाबाद में विद्या भारती द्वारा आयोजित 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह-2026 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट…
अजीत डोभाल पर राहुल की टिप्पणी से भड़के धामी, कांग्रेस को दी नसीहत
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर कांग्रेस को घेरा है। एक जनसभा में धामी ने कहा कि अजीत डोभाल ने अपना पूरा जीवन देश की सुरक्षा…
जोधपुर से भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, गहलोत पर भी साधा निशाना
जोधपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में जोधपुर के गांधी मैदान में भारतीय जनता पार्टी का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री के गांधी मैदान पहुंचने पर भाजपा नेताओं…
CM Dhami ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मिनी स्टेडियम, ननूरखेड़ा, देहरादून में आयोजित खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री…
