पैरों का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, इन आसान तरीकों से करें साफ
चेहरे के साथ ही हाथ-पैरों की सफाई भी जरूरी होती है। गर्मियां शुरू हो चुकी हैं तो मोजे-जूते अंदर रख दिए होंगे। लेकिन पैरों को अगर साफ और टैन फ्री नहीं किया तो सुंदर फुटवियर भी भद्दे नजर आने लगेंगे। अगर आपके पैरों में भी…
चेहरे के साथ ही हाथ-पैरों की सफाई भी जरूरी होती है। गर्मियां शुरू हो चुकी हैं तो मोजे-जूते अंदर रख दिए होंगे। लेकिन पैरों को अगर साफ और टैन फ्री नहीं किया तो सुंदर फुटवियर भी भद्दे नजर आने लगेंगे। अगर आपके पैरों में भी कालापान दिख रहा है तो इन्हें दूर करने के लिए घर के सस्ते सामानों से सफाई करना सीख लें।
पैरों का कालापन दूर करने के लिए पेडिक्योर (Pedicure)
पैरों में कालापन और गंदगी दिख रही है तो इसे साफ करने के लिए बस कुछ चीजों की जरूरत होती है। जिनकी मदद से स्टेप बाई स्टेप पैरों को चमका सकते हैं। बस फॉलो करें ये आसान से स्टेप।
-सबसे पहले किसी बाल्टी में गुनगुना पानी भर लें। फिर उसमे एक चम्मच नमक और एक नींबू का रस डाल दें।
-साथ ही एक चम्मच शैंपू या बॉडी वॉश डालकर घोल लें।
-अब इस पानी में पैर को पंद्रह मिनट तक डुबोकर रखें और फिर अच्छी तरह से पोंछ लें।
-फिर पैरों में एलोवेरा जेल लगाएं। दो मिनट मसाज करें।
-रेजर लें और पैरों पर हल्के हाथों से चलाएं। इससे डेड स्किन पूरी तरह से निकल जाती है।
-मुल्तानी मिट्टी को पानी में घोलकर पैक बना लें और पैरों में लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें।
-जब ये सूख जाए तो गीले कपड़े से पोछ कर साफ कर दें।
-पूरा पैर फिर से चमकने लगेगा और सारी टैनिंग साफ हो जाएगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
