24 घण्टे ऑनलाइन

पील-ऑफ मास्क के इस्तेमाल के समय ना करें ये गलतियां

हर किसी को अपनी त्वचा बहुत प्यारी होती हैं जिसे सुंदर बनाने के लिए आपने अक्सर उबटन, फेसपैक, क्रीम आदि का इस्तेमाल किया होगा, पर क्या कभी पील ऑफ फेस मास्क का इस्तेमाल करके देखा हैं। कई बार हमारी त्वचा सुस्त और बेजान…

24GhanteOnline
May 29, 2026
5 min read

हर किसी को अपनी त्वचा बहुत प्यारी होती हैं जिसे सुंदर बनाने के लिए आपने अक्सर उबटन, फेसपैक, क्रीम आदि का इस्तेमाल किया होगा, पर क्या कभी पील ऑफ फेस मास्क का इस्तेमाल करके देखा हैं। कई बार हमारी त्वचा सुस्त और बेजान दिखने लगती है। ऐसे में पील ऑफ फेस मास्क (Peel-off Mask) त्वचा को फ्रेश और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करते हैं। यह इस तरह के मास्क होते हैं, जो आपके चेहरे की गंदगी और डेड स्किन सेल्स को हटाते हैं और स्किन को एकदम ग्लोइंग दिखाते हैं। लेकिन यह निखार पाने के लिए जरूरी हैं कि पील-ऑफ मास्क (Peel-off Mask) का इस्तेमाल करते समय कुछ गलतियों को करने से बचा जाए। तो आइये जानते हैं पील ऑफ फेस मास्क के फायदे और इसे आजमाते समय बरती गई सावधानी के बारे में...

पील ऑफ फेस मास्क (Peel-off Mask) के फायदे


डेड स्किन हटाए

साफ त्वचा हेल्दी त्वचा होती है। पील ऑफ मास्क त्वचा के डेड सेल्स को नष्ट कर देते हैं और पोर्स से गंदगी को साफ करते हैं। पील ऑफ फेस मास्क त्वचा के माइक्रो पार्टिकल्स को भी पूरी तरह साफ कर देता है।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

पील ऑफ फेस मास्क में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो फ्री-रेडिकल्स से लड़ने का काम करता है और मुंहासों, डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन को कम करने में भी मदद करता है। मास्क त्वचा के अतिरिक्त तेल को अवशोषित कर लेता है और पोर्स को भी साफ कर देता है जिससे त्वचा की निखार बेहतर होता है। यह त्वचा को हाईड्रेटेड भी रखता है।

जवां रखे त्वचा

पील ऑफ मास्क त्वचा को जवां रखता है। पील ऑफ फेस मास्क में विटामिन-सी, ई और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होता है जो त्वचा के बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करता है और जवां और खूबसूरत बनाएं रखने में भी मदद करता है।

पील ऑफ फेस मास्क (Peel-off Mask) आजमाते समय बरतें ये सावधानी


पील ऑफ मास्क (Peel-off Mask) से पहले वैक्स नहीं करें

अगर आप अब भी पील ऑफ मास्क का उपयोग करना चाहती हैं तो सुनिश्चित करें कि पीलिंग प्रोसेस के दौरान आप स्किन के साथ जेंटल रहे। इसके अलावा, इनका बहुत अधिक उपयोग करने से बचें। कोशिश करें कि इन्हें सप्ताह में एक बार ही लगाएं। इसके अलावा, पील-ऑफ मास्क का उपयोग करने से पहले वैक्सिंग या थ्रेडिंग से अधिक नुकसान होगा। वैक्सिंग करने से डेड स्किन सेल्स हट जाते हैं और मास्क से भी ऐसा ही होता है। इसीलिए, दोनों को एक साथ करने से त्वचा अधिक संवेदनशील हो जाएगी। इसीलिए दोनों काम एक साथ करने से बचें।

गलत जगह पर ना लगाएं

पील ऑफ मास्क (Peel-off Mask) मुख्य रूप से चेहरे के लिए होते हैं, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आप इसे पूरे चेहरे पर लगाएं। कभी भी पील ऑफ मास्क को होंठों या भौहों आदि पर नहीं लगाया जाना चाहिए। जब आप इन जगहों पर पील ऑफ मास्क लगाते हैं तो इससे उसे रिमूव करते समय आपकी स्किन को नुकसान हो सकता है।

बहुत देर तक ना लगाएं

जब आप पील ऑफ मास्क (Peel-off Mask) का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि आप इसे बहुत देर तक ना लगाएं। इसमें कई ऐसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है जो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। सेंसिटिव त्वचा वालों को इस चीज का खासतौर से ध्यान रखना चाहिए। इस कारण त्वचा पर जलन और रेडनेस भी हो सकती है। अगर आप इसे बहुत देर तक ऐसे ही छोड़ देते हैं तो इससे मास्क बहुत अधिक सूख सकता है और ऐसे में आपको पील ऑफ मास्क उतारते समय परेशानी हो सकती है। इससे आपको स्किन में अत्यधिक खिंचाव या जलन हो सकती है। इसके लिए फेस मास्क लगाने से पहले इसकी पैकेजिंग के पीछे दिए गए निर्देशों को सही से पढ़ें और इनका पालन करें।

ना लगाएं मोटी लेयर

पील ऑफ मास्क (Peel-off Mask) लगाते समय अक्सर हम इसकी मोटी लेयर लगाते हैं। हमें लगता है कि ऐसा करने से पील ऑफ मास्क बेहतर तरह से काम करेगा। लेकिन ऐसा करने से पील ऑफ मास्क को रिमूव करना काफी मुश्किल हो जाता है। इसलिए, हमेशा कोशिश करें कि आप पील ऑफ मास्क की एक पतली और एकसमान लेयर लगाएं।

जोर से ना खीचें मास्क

जब मास्क को हटाने का समय आता है, तो कभी भी अपनी स्किन के साथ बहुत अधिक एग्रेसिव ना हो। हमेशा आप इसे धीरे से ही करें। अगर आप मास्क को बहुत जोर से खींचते हैं तो इससे स्किन में जलन हो सकती है और आपको असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। आप मास्क को किनारों से हटाना शुरू करें और फिर धीरे-धीरे सेंटर की ओर बढ़ें।

मास्क(Peel-off Mask) लगाने के बाद साबुन ना लगाए

ये भी एक गलती है जो अनजाने में ही कई लोग करते हैं। फेस मास्क लगाने के बाद चेहरा धोना अलग बात है और चेहरे पर साबुन या फेस वॉश लगाना अलग। आपने ध्यान दिया होगा कि फेशियल करवाने के बाद भी चेहरा धोने को मना किया जाता है क्योंकि चेहरे पर कई तरह के केमिकल्स और इंग्रीडिएंट्स लगाए जाते हैं और अगर आप उसे साबुन से धोएंगी तो रिएक्शन हो सकता है।

मॉइस्चराइजर

फेस मास्क लगाने के बाद बहुत से लोग मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल नहीं करते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि फेस मास्क लगाने से मॉइस्चराइजर का काम भी हो गया है। लेकिन ऐसा नहीं है। फेस पैक लगाने के बाद लाइट हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें। ऐसा न करने से आपकी त्वचा ड्राई हो सकती है। इसलिए फेस पैक लगाने के बाद मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…