24 घण्टे ऑनलाइन

रिलेशनशिप में जरूरत से ज्यादा पजेसिव होते हैं इस राशि के लोग

प्यार (Love) में पजेसिव (possessive) होना तो आम बात है लेकिन कुछ लोग अपने रिलेशनशिप (Relationship) में अपने साथी को लेकर ज्यादा ही पजेसिव होते हैं. इन राशियों के लोग चाहकर भी अपनी इस आदत को कण्ट्रोल नही कर पातें है.…

24GhanteOnline
February 3, 2026
2 min read

प्यार (Love) में पजेसिव (possessive) होना तो आम बात है लेकिन कुछ लोग अपने रिलेशनशिप (Relationship) में अपने साथी को लेकर ज्यादा ही पजेसिव होते हैं. इन राशियों के लोग चाहकर भी अपनी इस आदत को कण्ट्रोल नही कर पातें है. आइये बताते हैं आकिर वो राशियाँ कौन-कौन सी हैं जिसके लोग हद से ज्यादा प्यार में पजेसिव होते हैं...

वृष राशि


इस राशि के लोग आमतौर पर ही थोड़े डॉमिनेटिंग और टेरिटोरीअल होते हैं, यानी वे दूसरों पर हावी होने व अपनी चीजों के लेकर पजेसिव होते हैं। उनकी ये भावना स्टेबल और सिक्यॉर जिंदगी चाहने की इच्छा से उपजी होती है, जो उनके हर ऐक्शन को डायरेक्ट करती है।अपने साथी को लेकर भी इसलिए वे पजेसिव होते हैं और इस भावना को सबके सामने जाहिर करने में भी हिचकते नहीं हैं। इसके साथ ही वृष राशि के लोग अपनी चीजों के लेकर भी यही पजेसिवनेस शो करते हैं।

वॄश्चिक राशि 


इस राशि के लोगों को बहुत ज्यादा पैशनेट माना जाता है। वे जो भी करते हैं उसमें अपनी पूरी जान लगा देते हैं और उनकी यही चीज रिलेशनशिप में भी नजर आती है। अपने साथी से भी वे इसी चीज की उम्मीद करते हैं।

चूंकि नेचर से इस राशि के लोग थोड़े चालाक किस्म होते हैं, इसलिए अपने पार्टनर को पूरी तरह अपना बनाए रखने के लिए वे ट्रिक्स अपनाने में भी पीछे नहीं रहते। वॄश्चिक राशि के लोग अपनी जिंदगी और फ्रीडम को काफी इंजॉय करते हैं और उन्हें इसमें किसी का दखल पसंद नहीं आता, लेकिन यही ऐटिट्यूड उनका साथी रखे तो उन्हें प्रॉब्लम होने लगती है।

कन्या राशि


कन्या राशि वाले काफी ज्यादा रैशनल और प्रैक्टिकल माने जाते हैं। इसी वजह से वे अपनी जेलसी और पजेसिवनेस की भावना को भी इन दो पैमानों पर जस्टिफाई करने की कोशिश करते हैं।

इस राशि के लोग अपनी चीजों से लेकर लव्ड वन्स के लिए काफी पजेसिव होते हैं, बावजूद इसके वे दूसरों की भावनाओं को हर्ट करने से बचते हैं। चूंकि वे अपने इमोशन्स को एक्सप्रेस करने की जगह दबाकर रखते हैं, इसलिए पजेसिवनेस या जेलस फील करने पर उनके इमोशन्स कभी-कभी गुस्से या फिर कोल्ड बर्ताव के रूप में सामने आते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…