24 घण्टे ऑनलाइन

ये ऑयल चेहरे पर लगाने के होते हैं ये फायदे

पिपरमिंट (Peppermint) खाने में ठंडी ठंडी लगती है। इसका सेवन करने से पेट की खराबी को सही करता है, सिरदर्द में आराम पहुंचाता है और मुंह के कीटाणु को मारने में मदद करता है। ऐसे ही पिपरमिंट ऑयल स्किन के लिए फायदेमंद होता…

24GhanteOnline
October 13, 2025
2 min read

पिपरमिंट (Peppermint) खाने में ठंडी ठंडी लगती है। इसका सेवन करने से पेट की खराबी को सही करता है, सिरदर्द में आराम पहुंचाता है और मुंह के कीटाणु को मारने में मदद करता है। ऐसे ही पिपरमिंट ऑयल  स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करने से स्किन की तमाम समस्याओं से छुटकारा मिलता है। आज हम आपको  पिपरमिंट ऑयल (Peppermint Oil) को चेहरे पर लगाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

गर्मियों में कई लोगो को चेहरे पर अधिक पसीना आता है। जिसकी वजह से स्किन ऑयली हो जाती है। स्किन से अतिरिक्त ऑयल को कम करने के लिए पिपरमिंट ऑयल  (Peppermint Oil) इस्तेमाल किया जाता है।

इसके अलावा अगर स्किन में किसी तरह की इचिंग हो रही है यह आराम पहुंचाता है। पिपरमिंट ऑयल (Peppermint Oil) में एंटी माइक्रोबियल गुण होता हैं, जो त्वचा के इंफेक्शन को दूर करने में मदद करता है। इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा पर होने पर होने वा ली खुजली की समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है।

पिपरमिंट ऑयल (Peppermint Oil) में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं, जो आपकी त्वचा से बैक्टीरियो को दूर करने का काम करता है। इसकी वजह से आपकी त्वचा पर मुंहासे का कारण बनने वाले बैक्टीरिया नहीं पनपते हैं। पिपरमिंट ऑयल का नियमित इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा पिंपल्स और मुंहासों से मुक्त बनती है।


गर्मी में अधिकतर लोगों की त्वचा का रंग काला हो जाता है। आप त्वचा के रंग को निखारने के लिए पिपरमिंट ऑयल (Peppermint Oil) का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तेल में विटामिन सी उच्च मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो आपकी त्वचा के रंग को निखारने में सहायक होते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से चेहरे का रंग एक समान बनता है और चेहरे पर प्राकृतिक निखार आने लगता है।

इसमें मौजूद विटामिन सी और अन्य पोषक तत्व त्वचा की झुर्रियों को दूर करने में सहायक भूमिका निभाते हैं। रोज रात में इस ऑयल को चेहरे पर लगाकर मसाज करने से कुछ ही दिनों में त्वचा में कसाव आने लगता है और झुर्रियां साफ हो जाती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…