24 घण्टे ऑनलाइन

हनुमान मंदिर के अंदर मिले मांस के टुकड़े, मचा हड़कंप

हैदरबाद। तेलंगाना के हैदराबाद में हनुमान मंदिर (Hanuman Temple) के अंदर मांस के टुकड़े मिलने से तनाव फैल गया है। जानकारी मिलने के बाद इलाके की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की है। जानकारी के मुताबिक यह घटना…

24GhanteOnline
February 12, 2025
2 min read

हैदरबाद। तेलंगाना के हैदराबाद में हनुमान मंदिर (Hanuman Temple) के अंदर मांस के टुकड़े मिलने से तनाव फैल गया है। जानकारी मिलने के बाद इलाके की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की है।

जानकारी के मुताबिक यह घटना हैदराबाद के तप्पाचबूतरा इलाके में स्थित जिर्रा हनुमान मंदिर (Hanuman Temple) में हुई। यहां अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर मंदिर के अंदर शिव लिंग के पीछे मांस के टुकड़े फेंक दिए। इस घटना से श्रद्धालु परेशान हो गए और इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

इस घटना पर BJP विधायक टी राजा सिंह ने कहा, 'हैदराबाद में ये घटनाएं आम हो गई हैं। पहले भी ऐसी ही घटना हो चुकी हैं। पुलिस का कहना है कि कोई कुत्ता और बिल्ली मांस लेकर आए हैं। यह उनका हमेशा का स्पष्टीकरण बन गया है, हम कार्रवाई की मांग करते हैं।'

अभ्युदय कोचिंग में मॉक इंटरव्यू से यूपीएससी अभ्यर्थियों को मिल रहा आत्मविश्वास


वहीं, डीसीपी चंद्र मोहन ने कहा, 'हमें मंदिर परिसर में शिवलिंग के पास मांस होने की सूचना मिली थी। हम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। हमें संदेह है कि कोई जानवर मांस अंदर लाया होगा, क्योंकि दरवाजे बंद थे। हम सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रहे हैं। आगे की जानकारी दी जाएगी।'

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…