24 घण्टे ऑनलाइन

थ्रेडिंग के बाद निकल आते हैं दाने, इन टिप्स से मिलेगा छुटकारा

आईब्रो व्यक्ति के चेहरे की पूरी लुक को बना और बिगाड़ सकती है। अगर किसी व्यक्ति की आईब्रो अच्छी तरह ग्रूम और शेप में हो तो उसके चेहरे के फीचर्स और ज्यादा शार्प नजर आते हैं। हालांकि कई बार लोग आईब्रो बनावाने से सिर्फ…

24GhanteOnline
June 23, 2026
2 min read

आईब्रो व्यक्ति के चेहरे की पूरी लुक को बना और बिगाड़ सकती है। अगर किसी व्यक्ति की आईब्रो अच्छी तरह ग्रूम और शेप में हो तो उसके चेहरे के फीचर्स और ज्यादा शार्प नजर आते हैं। हालांकि कई बार लोग आईब्रो बनावाने से सिर्फ इसलिए बचते रहते हैं क्योंकि उसके बाद उनके चेहरे पर छोटे-छोटे दाने या पिम्पल्स उभरने लगते हैं। ये दाने ना सिर्फ देखने में खराब लगते हैं बल्कि कई बार दर्द और जलन का कारण भी बन सकते हैं। अगर आप भी हर महीने इस समस्या से जुझती हैं तो आइए सबसे पहले जान लेते हैं आखिर किस वजह से आईब्रो बनवाने के बाद चेहरे पर निकल आते हैं पिम्पल्स और कैसे इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

थ्रेडिंग (Threading) करवाने के बाद चेहरे पर क्यों निकल आते हैं दाने?


सेंसिटिव स्किन

जिन लोगों की त्वचा अधिक संवेदनशील होती है, उनके चेहरे पर अकसर थ्रेडिंग (Threading) करवाने के बाद दाने निकल जाते हैं। ऐसा थ्रेडिंग के दौरान त्वचा पर दबाव पड़ने से होता है, जिसकी वजह से त्वचा की बाहरी सतह पर जलन होती है और छोटे दाने निकलने लगते हैं।

अनहाइजीनिक उपकरण

यदि थ्रेडिंग (Threading) करते समय यूज होने वाला धागा या अन्य उपकरण साफ नहीं हैं, तो उनमें मौजूद बैक्टीरिया चेहरे पर आ सकते हैं। जो मुंहासों का कारण बन सकते हैं।

पोर क्लॉगिंग

थ्रेडिंग (Threading) के दौरान त्वचा की बाहरी परत पर मौजूद प्राकृतिक तेल हटने से पोर खुल जाते हैं। ऐसे में अगर त्वचा पर धूल या तेल त्वचा पर लग जाए, तो पोर बंद हो सकते हैं, जिससे त्वचा पर दाने निकलने की संभावना बढ़ जाती है।

त्वचा पर खिंचाव

थ्रेडिंग (Threading) के समय त्वचा पर खिंचाव पड़ता है, जिससे त्वचा को नुकसान पहुंचाता है और स्किन में जलन और दाने बनने लगते हैं।

मुंहासों और दानों से बचने के लिए थ्रेडिंग (Threading) करवाने के बाद बरतें ये सावधानियां


एंटीसेप्टिक क्रीम

थ्रेडिंग के तुरंत बाद आईब्रो में एंटीसेप्टिक क्रीम लगाएं। ऐसा करने से त्वचा पर किसी भी तरह का बैक्टीरियल इंफेक्शन होने की संभावना कम हो जाती है।

बर्फ की सिंकाई

थ्रेडिंग के बाद चेहरे पर बर्फ से हल्की-हल्की मालिश करें। ऐसा करने से त्वचा की जलन कम होने के साथ दाने और मुंहासे निकलने की संभावना भी कम हो जाती है।

धूप से बचें

थ्रेडिंग के तुरंत बाद धूप में निकलने से बचें, यह गलती त्वचा को और अधिक संवेदनशील बना सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…