24 घण्टे ऑनलाइन

सबका दिल खुश कर देती है यह डिश, परोसते ही हो जाती फिनिश

बच्चे कुछ चीजों को बहुत पसंद करते हैं, जिनमें से एक नाम पिज्जा (Pizza) का है। उन्हें अगर रोटी-सब्जी खाने के लिए दी जाए तो मुंह बना लेते हैं, लेकिन प्लेट में पिज्जा रख दिया जाए तो वे इसे खत्म करने में जरा भी देर नहीं…

24GhanteOnline
June 6, 2026
3 min read

बच्चे कुछ चीजों को बहुत पसंद करते हैं, जिनमें से एक नाम पिज्जा (Pizza) का है। उन्हें अगर रोटी-सब्जी खाने के लिए दी जाए तो मुंह बना लेते हैं, लेकिन प्लेट में पिज्जा रख दिया जाए तो वे इसे खत्म करने में जरा भी देर नहीं लगाते। बच्चे क्या आजकल तो बड़ों को भी इसका स्वाद खूब भाता है। हालांकि बाजार से लाने पर ये काफी महंगे पड़ते हैं। ऐसे में आप घर में भी कुछ ऐसी चीज तैयार कर सकते हैं जो पिज्जा जैसी ही लगेगी। यहां हम बात कर रहे हैं पिज्जा पराठा (Pizza Paratha ) की। इसे आप जब चाहे बना सकते हैं। नाश्ते में इस डिश को देख सब खुश हो जाएंगे चाहे वो परिवार का छोटा सदस्य हो या बड़ा। इस गरमागरम डिश को टोमैटो सॉस के साथ खाने का लुत्फ उठाएं। यहां तक कि आम दिनों के साथ किसी खास अवसर को भी इस डिश के साथ खास बना सकते हैं। यह बाहर से आने वाले लोगों का भी दिल जीत लेगी।

पिज्जा पराठा (Pizza Paratha ) बनाने की सामग्री


मैदा - 500 ग्राम
खमीर - 2 चम्मच
चीनी - 2 चम्मच
तेल - 3 बड़े चम्मच
शिमला मिर्च - 1 कप कटा हुआ
पत्ता गोभी - 1 कप कटा हुआ
अदरक - 1 टुकड़ा पिसा हुआ
हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
बेबी कॉर्न - 2 कटे हुए
मोजरेला चीज - 100 ग्राम कद्दूकस किया
धनिया पत्ती - 1 बड़ा चम्मच
काली मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
तेल - जरूरत के अनुसार
नमक – स्वादानुसार

पिज्जा पराठा (Pizza Paratha ) बनाने की विधि


- सबसे पहले मैदा को गूंथ लें। इसके लिए इसमें खमीर, नमक, तेल और चीनी डालकर गुनगुना पानी डालकर गूंथें।
- मैदा जब छूने पर सॉफ्ट लगने लगे तो इसके ऊपर थोड़ा सा तेल लगाकर कपड़े से ढंक दें। आप इसे 1 से 2 घंटा भी रख सकते हैं।
- अब एक बाउल में सभी सब्जियों जैसे शिमला मिर्च, बंद गोभी, कॉर्न, चीज़, मिर्च, अदरक डालकर मिलाएं। तैयार है भरावन। थोड़ी देर बाद आटे से छोटे-छोटे लोई बनाएं।
- उसे पूड़ी की तरह बेलें। इसके ऊपर पिज्जा स्टफिंग सामग्री डालें और लोई के किनारे के छोर को ऊपर की तरह फोल्ड करते हुए शीर्ष को सील कर दें।
- अब इसे पराठे की तरह बेलकर रखते जाएं। इन सभी पराठों को 10 मिनट के लिए सेटल होनें दें। अब गैस ऑन करके तवा गरम होने के लिए रखें।
- गरम हो जाए तो बहुत थोड़ा सा तेल लगाते हुए दोनों तरफ से क्रिस्पी, गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें। स्वादिष्ट पिज्जा पराठा (Pizza Paratha ) तैयार है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…