गर्मी की छुट्टियों में घूमने का बना रहे है प्लान, तो ये प्लेस हैं बेस्ट
मई का महिना शुरू होने के साथ ही गर्मी (Heat) का पारा भी चढ़ने लगा हैं। लेकिन इस महीने में बच्चों के स्कूल की छुट्टियां पड़ती हैं जिसके चलते कई लोग इन दिनों में घूमने (Travel) जाने का प्लान करते हैं। इसके लिए ऐसी जगहों का…

मई का महिना शुरू होने के साथ ही गर्मी (Heat) का पारा भी चढ़ने लगा हैं। लेकिन इस महीने में बच्चों के स्कूल की छुट्टियां पड़ती हैं जिसके चलते कई लोग इन दिनों में घूमने (Travel) जाने का प्लान करते हैं। इसके लिए ऐसी जगहों का चुनाव किया जाता हैं जहां का तापमान कम हो एवं वहां की ठंडी हवाएं आपको अलग ही सुखद एहसास दे। यदि आप अपने परिवार के साथ कहीं दूर ट्रिप पर जाना चाहते हैं तो आज इस कड़ी में हम लेकर आए हैं देश की कुछ ऐसी जगहें जहां मई के इस महीने में घूमने (Travel) के लिए जाया जा सकता हैं। ये जगहें चिलचिलाती गर्मी से बचाती हो और घूमने का पूरा मजा दिलाती हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...
तवांग
मई की गर्मी से दूर अरुणाचल प्रदेश का ये खूबसूरत शहर 2,669 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। चारों तरफ हिमालय से घिरा ये शहर लगभग पूरे साल बर्फ से ढंका रहता है। उंची नीची घाटियां, पहाड़ और साफ झील इस शहर को मई में घूमने के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाते हैं। यहां शहर के सड़कों के किनारे कई बौद्ध मठ बने हैं जो माहौल को आध्यात्मिक भी बनाते हैं। आपको बता दें कि असम के तेजपुर से तवांग जाना सबसे आसान रास्ता है। तवांग जाने के लिए आप तेजपुर से सरकारी और प्राइवेट बसें या एसयूवी ले सकते हैं।
हर्षिली हिल्स
यदि आप खूबसूरत हिल्स का नजारा देखना चाहते हैं तो एक बार आंध्र प्रदेश में हर्षीली हिल्स देखने जरूर पधारें। अगर आप गर्मी के मौसम में और मई की गर्मी से परेशान हो चुके हैं तो यहां आकर आपको सुकून मिलेगा। इन दिनों में घूमने के लिए यह किसी स्वर्ग से कम नही है। यहां आपको गुलमोहर नीली गुलमोहर मूंगे और यूकेलिप्टस के पेड़ दिखाई देंगे। मई के महीने में यहां का वातावरण और भी खुशनुमा एवं रोमांचक लगता है जिससे इस महीने में यहां आना लोग अधिक पसंद करते हैं। आंध्र प्रदेश के अन्य स्थानों की तुलना में यह स्थान ठंडा और मनोरंजक है। यहां के अन्य दर्शनीय स्थलों की बात करें तो इसमें मुख्य रूप से रामकृष्ण बीच, श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर, उंडावली की गुफाएं आदि हैं।
पंच मढ़ी
मध्य प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है पंच मढ़ी। इसे मई में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक माना जाता है। सतपुड़ा के घने जंगलों के बीच स्थित पंचमढ़ी हरे-भरे पहाड़ों और जंगलों के लिए जाना जाता है। ऐतिहासिक गुफाओं, चट्टानों पर की गई रोचक कलाकारी और बेहतरीन झरनों की वजह से ये टूरिस्ट के बीच और भी पॉप्युलर है। अगर आपको वाइल्ड लाइफ पसंद करते हैं तो सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, बिसन लॉज आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकता है।बता दें कि पंचमढ़ी रोड और रेलवे नेटवर्क से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। पंचमढ़ी के लिए पिपरिया सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है। फ्लाइट से जाने के लिए आप भोपाल और जबलपुर एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं जो पंचमढ़ी के सबसे नजदीकी एयरपोर्ट हैं।
धर्म शाला
हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों से घिरा धर्मशाला बहुत ही प्यारा सा शहर है। इसे छोटा तिब्बत भी कहा जाता है। यहां बाज़ार, म्यूजियम, मठों वाले धर्मशाला आदि सोलो ट्रैवेलर्स के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। धर्मशाला शांति और सुकून की जगह है और यहां योग आध्यात्म के कई केन्द्र हैं। यहां पहुंचने के लिए आप दिल्ली, शिमला और देहरादून से बस ले सकते हैं। इन बसों से धर्मशाला पहुंचकर आप टैक्सी ले सकते हैं।
लैंसडाउन
लैंसडाउन, उत्तराखंड के पौड़ी जिले में स्थित एक सुन्दर हिल स्टेशन है। इस खूबसूरत हिल स्टेशन को अंग्रेजों ने साल 1887 में बसाया था। यहां का मौसम पूरे साल सुहावना बना रहता है। हर तरफ फैली हरियाली आपको एक अलग दुनिया का एहसास कराती है। गर्मी के मौसम में दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले पर्यटक बड़ी संख्या में लैंसडाउन जाते हैं क्योंकि यह दिल्ली से नजदीक है। गर्मी के मौसम में यहां का औसत तापमान 15 से 30 डिग्री के बीच रहता है।
शिलॉन्ग
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग को अक्सर ईस्ट के स्कॉटलैंड के नाम से जाना जाता है क्योंकि यहां पर्यटकों को कई तरह का नैचरल सरप्राइज देखने को मिलता है। यहां के खूबसूरत पहाड़ों को देखने का अपना ही मज़ा है। शिलॉन्ग अपने आप में बेहद खूबसूरत जगह है। यहां अलग-अलग त्योहार और परंपराएं भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। यहां के हरे-भरे बगीचे, पहाड़, झड़ने और हाइकिंग ट्रेल इसे गर्मियों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाता है। गर्मियों में शिलॉन्ग का औसत तापमान 15 से 24 डिग्री के बीच रहता है।गर्मी से है बेहाल, तो इन हिल स्टेशन का बनाएं घूमने का प्लान
माउंट अबू
माउंट अबू राजस्थान का एकलौता हिल स्टेशन है जिसे भारत में मई में घूमने के लिए आदर्श जगहों में एक माना जाता है। माउंट आबू ग्रेनाइट से बनी एक चोटी है जो चारो तरफ से माउंट आबू वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी से घिरा है। माउंट आबू का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन आबू रोड है जबकि स्टेट ट्रांसपोर्ट की बसों से भी आप माउंट आबू आसानी से पहुंच सकते हैं।Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
